राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण : मंत्री उमेश पटेल

रायपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर लगाकर गांवों में सामाजिक एवं मानव कल्याण के कार्य करता है। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस के स्वयं सेवकों की सेवाएं सराहनीय हैं। स्वास्थ्य शिविरों और आपदा प्रबंधन में सहयोग के साथ एन.एस.एस गांवों में जन जागरूकता और शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उमेश पटेल आज यहां रायपुर के शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। पटेल ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर स्वामी जी को नमन करते हुए उनके द्वारा मानवता के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य अन्य राज्यों के लिए अनुकर्णीय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरस्कारों को विस्तारित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पहले सिर्फ राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सिर्फ चार पुरस्कार दिए जाते थे, परन्तु अब छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों और संस्थाओं को बीस पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।उच्च शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए चयनित 20 पुरस्कार क्रियान्वयन वर्ष 2019-20 के लिए प्रदान किए। इसमें संस्थाओं में महाविद्यालय स्तर पर अध्ययन शाला ईकाई पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को और विद्यालय स्तर पर शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना जिला महासमुन्द को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार कार्यक्रम अधिकारियों में महाविद्यालय स्तर पर शंकराचार्य ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट भिलाई के डॉ. डी. एस. रघुवंशी को और डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई की डॉ. अल्पना देशपाण्डेय को पुरस्कृत किया गया, जबकि विद्यालय स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के भोजराम पटेल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंधाभेंडी के सोमदत्त साहू को पुरस्कृत किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...