Google Analytics Meta Pixel पुलिस एवं अन्य बलों में भर्ती के लिए राज्य पुलिस अकादमी कर रहा मदद, प्रशिक्षण शुरू - Ekhabri.com

पुलिस एवं अन्य बलों में भर्ती के लिए राज्य पुलिस अकादमी कर रहा मदद, प्रशिक्षण शुरू

रायपुर। राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को पुलिस एवं अन्य बलों में भर्ती के दृष्टिगत 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शारीरिक दक्षता उन्नयन शिविर का आयोजन सीआईएटी स्कूल चंदखुरी के ग्राउण्ड में किया जा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा अकादमी के निदेशक जी.पी. सिंह, उप निदेशक डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल तथा आसपास के गांवों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस शिविर में आसपास के 27 गांवों से कुल 89 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे, जिन्हें अकादमी के विशेष प्रशिक्षक दल एवं एनआईएस के कोच सुदर्शन सिंह एवं गणेश लेकाम द्वारा दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक की तकनीकी ज्ञान से अवगत कराकर शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किया जायेगा।
पूर्ण मनोयोग एवं क्षमता से प्रतिदिन अभ्यास करें प्रतिभागी: डीजीपी
युवा दिवस अवसर पर युवाओं हेतु अकादमी द्वारा किये जा रहे शारीरिक दक्षता उन्नयन शिविर की सराहना करते हुए पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने प्रतिभागियों को इस शिविर का लाभ लेकर पूर्ण मनोयोग एवं क्षमता से प्रतिदिन अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया एवं शासन द्वारा प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता से पुलिस का नया स्वरूप तैयार होने की बात कही। प्रतिभागियों को अवस्थी ने आने वाले समय में प्राप्त होने वाले दो अवसरों आरक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिये कमरतोड़ मेहनत करने एवं लक्ष्य प्राप्ति तक नहीं रूकने का प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।
ग्रामीणों के सतत विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: सिंह
शिविर उद्घाटन सत्र में अकादमी के निदेशक जी.पी. सिंह ने अकादमी द्वारा अपने आसपास के ग्रामीण युवाओं को फोर्स में भर्ती होने की तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिये कृतसंकल्पित होने एवं ग्रामीणों के सतत विकास हेतु हर सम्भव प्रयास की बात कही। प्रतिभागियों को शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु अकादमी द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे कोच एवं प्रशिक्षक दल का लाभ लेकर आने वाले परीक्षाओं में अच्छे अंकों के साथ वरियता प्राप्त कर पुलिस विभाग या अन्य यूनिफॉर्म सर्विस में आने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही भर्ती के नाम पर पैरवी एवं पैसे देने की भ्रांति से दूर रहने हेतु कहा। भर्ती प्रक्रिया के संदर्भ में प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसफर रिक्रूटमेंट प्रोसेस (ळफढ) द्वारा नवीन भर्तियां विभाग में हो रही है, जो पूरी तरह सुरक्षित है। बॉडी एवं बॉडी मशल्स एक्टिवेट करने हेतु प्रतिभागियों को कोच से मार्गदर्शन प्राप्त कर खान-पान का स्तर अच्छा रखने के लिये भी कहा।अकादमी के उप निदेशक डॉ. संजीव शुक्ला ने राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में इस प्रकार के शिविर के अलावा स्थानीय ग्रामीण युवाओं के लिये पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं कैरियर ओरियेंटेड प्रोग्राम लगातार चलाये जाने की बात कही।
कार्यक्रम उपरांत पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने अकादमी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक 10 वां एवं 11 वां सत्र को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह से करने तथा अकादमिक समस्त गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिये कहा। प्रशिक्षण उपरांत फील्ड की चुनौतियों के लिये अभी से तैयार होकर परिपक्व बनने पर बल दिया।
यह पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
शारीरिक दक्षता उन्नयन शिविर में अकादमी के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक मती डॉ. संगीता पीटर्स, उप पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा, पीताम्बर गिलहरे, एडीपओ सोहन साहू, संतोष राय, जिला पंचायत सदस्य मती ललिता कृष्णा वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य दिनेश ठाकुर, जनप्रतिनिधि रवि धीवर, संतोष साहू, हेमंत कोटराने, महेन्द्र देवांगन, नेहरू डांडे, जीवन लाल एवं अकादमी के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...