इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में अचानक हुई फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी (बीएनपीबी) के अनुसार, इस आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।
बीएनपीबी के मुताबिक, यह आपदा सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे (स्थानीय समय) सिटारो आइलैंड्स रीजेंसी में लगातार घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई। नदियों के उफान पर आने से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे चार जिलों में भारी नुकसान हुआ। कुल 148 घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से सात घर पूरी तरह तबाह हो गए, 29 घरों को गंभीर नुकसान हुआ और 112 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा पांच घर तेज बहाव में बह गए।
बीएनपीबी के डेटा और सूचना केंद्र के प्रमुख अब्दुल मुहारी ने बताया कि इस आपदा में 22 लोग घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित इलाकों से 682 लोग अस्थायी राहत शिविरों में सुरक्षित स्थानांतरित किए गए हैं। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, 35 परिवारों के कुल 108 लोग विस्थापित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीमें और स्वयंसेवक राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
सोमवार दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में बाढ़ का पानी उतर गया, लेकिन प्रभावित इलाकों में बिजली और दूरसंचार सेवाएं अब भी बाधित हैं। विशेषकर ईस्ट सियाउ और साउथ ईस्ट सियाउ उप-जिलों के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने 5 जनवरी से 18 जनवरी तक आपातकालीन प्रतिक्रिया अवधि घोषित की है और लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...