
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है, जिसमें डिस्लरी बॉलिंग प्लांट कारोबारी नवीन गुप्ता के मकान और कुम्हारी स्थित गोदाम के साथ ही उनके ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। सुबह से ही आयकर विभाग के अधिकारी टीम के साथ शंकर नगर टीवी टावर के सामने एग्जॉटिका स्थित नवीन गुप्ता के घर में दबिश दी है। इस कार्यवाही में बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है। बहरहाल अभी टीम मौके पर जांच शुरू कर दी है।










