भारतीय नौसेना के बेड़े में 200 से अधिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को शामिल किया जाएगा। सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत पर जोर दे रही है। इसी के तहत ब्रह्मोस एयरोस्पेस को 2.5 अरब डालर के आर्डर देने की तैयारी है। सभी प्रमुख युद्धपोतों को ब्रह्मोस से लैस किया जाएगा। इससे समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी।
वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने बताया, 200 से अधिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को हासिल करने का नौसेना का प्रस्ताव आखिरी चरण में है। रक्षा मंत्रालय से प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। नौसेना ने हाल ही में ब्रह्मोस मिसाइल के युद्धपोत संस्करण का अरब सागर में सफल परीक्षण किया था। विध्वसंक युद्धपोत “कोलकाता” से छोड़ी गई इस मिसाइल में स्वदेशी “सीकर एंड बूस्टर” लगा है। स्वदेशी “सीकर एंड बूस्टर” को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। सफल परीक्षण के बाद भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड अब ब्रह्मोस मिसाइलों को स्वदेशी “सीकर एंड बूस्टर” से लैस करेगी।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ऐसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करती है जिन्हें पनडुब्बी, युद्धपोतों, युद्धक विमानों या फिर जमीन से लांच किया जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार 2.8 मैक है जो ध्वनि की रफ्तार से लगभग तीन गुना है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने मिसाइल की मारक क्षमता को 290 किमी से बढ़ाकर 400 किमी कर दिया है।
भारतीय उद्योग और निर्माताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इसकी कई प्रणालियों को उन्नत और स्वदेशी बनाया जा रहा है। भारत ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भी कर रहा है। पिछले वर्ष जून में भारत ने फिलीपींस के साथ इन मिसाइलों की आपूर्ति का 37.5 करोड़ अमेरिकी डालर का सौदा किया था। अतुल राणे की अध्यक्षता वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्धारित पांच अरब अमरीकी डालर के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...