Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद ढहा, बस्तर में लौट रही शांति और विकास - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद ढहा, बस्तर में लौट रही शांति और विकास

रायपुर, 8 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी सरकार के दो वर्षों में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य—31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने —की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और यह अब अंतिम चरण में है। पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ों में ढेर हुए, जबकि 4,000 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी दी। यह बस्तर में शांति और सुरक्षा की मजबूत होती स्थिति का स्पष्ट संकेत है।

 

उन्होंने बताया कि सरकार की नई पुनर्वास नीति से आत्मसमर्पित नक्सलियों को नया जीवन मिल रहा है। इसमें 15,000 आवासों की स्वीकृति, तीन वर्षों तक 10,000 रुपये मासिक सहायता, कौशल विकास और रोजगार कार्यक्रम शामिल हैं। पंडुम कैफे जैसे नवाचार बस्तर में सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक बन रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 से अधिक गाँव पुनः आबाद हो चुके हैं और सुरक्षा कैंपों के विस्तार के साथ प्रशासन अब उन क्षेत्रों तक पहुँच रहा है, जहाँ पहले हिंसा हावी थी। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधाएँ तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जहाँ कभी गोलियों की आवाज थी, आज वहाँ स्कूल की घंटियाँ और राष्ट्रीय पर्वों में ध्वजारोहण दिखाई दे रहा है।

Read Also  बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय दुर्ग में स्थापित, संपर्क के लिए नया नंबर जारी

 

साय ने भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि कृषि, सिंचाई, वनोपज और ग्रामीण उद्योगों में निवेश बढ़ रहा है। नई औद्योगिक नीति (2024–30) में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार व स्थायी आय मिल सके।

 

पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से कुटुमसर गुफा, झरने, अबूझमाड़ और जनजातीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। होम-स्टे मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है।

 

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक प्रगति शहीद जवानों, सुरक्षा बलों और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर अब नक्सलवाद मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *