Google Analytics Meta Pixel नेहरू युवा केंद्र ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस - Ekhabri.com

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

नेहरू युवा केंद्र, रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दुर्गा कॉलेज, रायपुर मे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता, विवेकानंद जी की जीवनी व यातायात व सड़क सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम मे 27 वे राष्ट्रीय युवा मोहोत्सव, नाशिक मे प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी , के उद्घाटन समारोह के भाषण की भी लाइव स्ट्रीमिंग की गई।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि, रायपुर (उत्तर) के विधायक पुरंदर मिश्र थे। उन्होंने युवाओ से भेंट करते हुए कहा की विवेकानंद जी के जीवन ने उन्हे अत्यंत प्रेरणा दी है। उन्होंने आदर्शों पर ही उनका जीवन निर्भर है और इसीलिए वह राजनीति मे आए जिससे लोगों की मदद करते हुए उन्हे सही राह दिखा सके। उन्होंने आगे बताते हुए कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज के समय के विवेकानंद हैं जो निरंतर देश व युवाओं के लिए कार्य कर रहे हैं।

अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, रायपुर ने बताया की 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानन्द की जयंती है व राष्ट्रीय युवा दिवस देश के युवा जनसांख्यिकीय के हर कोने में शामिल किया गया है व युवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक अद्वितीय और व्यापक दृष्टिकोण के साथ देश के सभी 763 जिलों मे राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया है। पूरे देश में माय भारत के स्वयंसेवक, एनवाईकेएस और कई शैक्षणिक संस्थानों जैसे दुर्गा कॉलेज के सहयोग से, वालंटियर फॉर भारत की गतिविधियों को चलाने के लिए अपनी ऊर्जा का समन्वय कर रहें हैं। युवा की जीवंत ऊर्जा से ही वास्तव में समावेशी माहौल बना है। उन्होंने आगे बताया की इस आयोजन के लिए स्वयंसेवकों को MY भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म (https://myभारत.gov.in) के माध्यम से पंजीकृत किया जाता है।

Read Also  हरियाणा में 44 करोड़ के डिफॉल्टर शराब ठेकेदारों ने सीएम को लड्डुओं से तौला

साथ ही श्री गुरजीत सिंह जी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात ट्राफिक पुलिस, रायपुर ने युवाओं को सतर्क रहते हुए व यातायात नियमों के अंतर्गत रहकर वाहन चलाने के लिए जागृत किया। उन्होंने बताया की युवा समाज को बेहतर दिशा दे सकते है इसलिए उनका कर्तव्य है की वह लोगों को प्रेरित व जागरूक करें। टी के बोई, प्रशिक्षक, यातायात पुलिस, रायपुर ने युवाओ को यातायात के नियमों पर प्रशिक्षण दिया।

दुर्गा कॉलेज के उप प्राचार्य, सुरेन्द्र अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा की युवा सजग रहेगा तभी देश तरक़्क़ी करेगा। उन्होंने विधायक महोदय का स्वागत व धन्यवाद किया।

सुनीता चांसोरिया, सहायक प्राध्यापक, दुर्गा कॉलेज ने बताया की स्वयंसेवक प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाते हैं व निरंतर लोगों को जागरूक भी करते रहते है। उन्होंने आगे बताया की युवा दिवस के साथ सड़क सुरक्षा अभियान मनाने से इस महत्वपूर्ण अभियान को नई दिशा मिलेगी व बेहतर कार्य हो सकेंगे।

“MYभारत- विकसित भारत@2047- युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए” विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता, देवशीश पटेल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेश पर युवाओं को संबोधित किया। वालन्टेरी हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रायपुर के अवधेश सिंह व सुष्मिता श्रीवास्तव ने तंबाकू पर रोकथाम के लिए युवाओ को प्रेरित किया। तंबाकू निषेध पर चित्रकला प्रतियोगिता मे आए विजेताओ का भी सम्मान किया।

इसके साथ ही युवाओ ने सड़क जागरूकता को लेकर रैली निकली व आम जन को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। कार्यक्रम मे आईटीबीपी से ममता शर्मा व अन्य अधियाकरी व जवान,, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक के साथ अन्य युवा उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *