भारत सरकार के जांच के घेरे में नेस्ले कंपनी आ चुकी है। सरकार ने भारत में बेचे जाने वाले शिशु के दूध में कथित तौर पर चीनी मिलाए जाने की रिपोर्ट की जांच करने को कहा है। स्विस जांच संगठन पब्लिक आई की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि Nestle भारत में बेचे जा रहे बेबी फूड में चीनी मिला रही है, जिसके बाद सरकार के निशाने पर ये कंपनी आ चुकी है।
एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि हमने Nestle के संबंध में रिपोर्ट का संज्ञान लिया है और मामले की जांच करेंगे। सरकार केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण से नेस्ले के बेबी फूड के नमूनों की जांच करने के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का पालन करेगा। साथ ही उपभोक्ता मामलों के विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर जल्द ही इस मामले पर चर्चा करेंगे।
अमेरिका और यूरोप में बेबी फूड में अतिरिक्त शुगर मिलाने पर रोक है। अगर कोई कंपनी इसमें शुगर मिलाती है तो जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन एशिया के देशों में बेबी फूड में शुगर मिलाने पर किसी तरह का जुर्माना नहीं है। इस बीच, नेस्ले द्वारा बेबी फूड में चीनी मिलाने की रिपोर्ट सामने आई है। अगर रिपोर्ट सही पाई जाती है तो यह वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के निर्देशों का उल्लंघन है। WHO के मुताबिक 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भोजन में शुगर या मीठे पदार्थ का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों को बताती है, लेकिन शुगर मिक्स के मामले में पारदर्शी नहीं है। चीनी मिलाने से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, अल्जाइमर का खतरा, दांत में कैविटीज की समस्या, मेंटल हेल्थ, व्हाइट ब्लड सेल्स कमजोर होना, इम्यूनिटी वीक जैसे कई समस्याएं आ सकती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...