बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी की गई. इसको लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने गवर्नर सीवी आनंद बोस को लिखे पत्र में कहा है कि शोभायात्रा पर पथराव की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है। इस मुद्दे पर उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार को भी घेरा है।
सुवेंदु अधिकारी ने चिट्ठी में लिखा कि आपको बंगाल की खराब हो रही कानून-व्यवस्था से अवगत कराना चाहता हूं। बंगाल में अपना त्योहार मना रहे हिंदुओं पर हमला कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राज्य में धार्मिक त्योहार मना रहे हिंदुओं पर पथराव, बम फेंकना प्रमुख आम घटना होती जा रही है। 2023 में भी इस तरह की घटना देखने को मिली और इस साल भी मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है।
बीजेपी नेता ने कहा कि मुर्शिदाबाद में एक खास समुदाय के जरिए हमला किया गया। वहां मौजूद पुलिस ने एक्शन लेने के बजाय शोभायात्रा पर ही आंसू गैस के गोले दागे, ताकि आरोपियों को बचाया जा सके। आपसे से गुजारिश करता हूं कि आप प्रभावित इलाकों का दौरा करें और वहां मौजूद तनाव को समझें। इस बात का भी अनुरोध करता हूं कि तत्काल इस मामले की जांच एनआईए से करवाई जाए, क्योंकि शोभायात्रा पर पथराव के साथ-साथ बम भी फेंके गए।
रामनवमी के मौके निकाली गई शोभायात्रा पर मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में पथराव किया गया, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। छतों पर से शोभायात्रा पर पथराव किया गया। शोभायात्रा के दौरान धमाका भी हुआ, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस पता लगा रही है कि ये बम धमाका ही था या फिर किसी और वजह से ब्लास्ट हुआ। फिलहाल एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस घटना को लेकर बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...