Google Analytics Meta Pixel भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री की नई घोषणाएं:पूर्ण तहसील बनेगा फिंगेश्वर, कोपरा नगर पंचायत बनेगी - Ekhabri.com

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री की नई घोषणाएं:पूर्ण तहसील बनेगा फिंगेश्वर, कोपरा नगर पंचायत बनेगी

रायपुर/राजिम। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात गरियाबंद जिले में शुरू हो गई है। राजिम विधानसभा के छुरा और फिंगेश्वर का दौरा किया। इस दौरान कई नई घोषणाएं भी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने फिंगेश्वर को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा कोपरा को नगर पंचायत बनाने और ITI का नामकरण बाबा गुरु घासीदास के नाम पर करने की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के ग्राम फिंगेश्वर पहुंचे। वहां उन्होंने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल साहू के यहां भोजन किया।

चौपाल में पहुंचकर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने किसानों से धान विक्रय तथा खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा, चौथा किश्त राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 31 मार्च को दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यहां पर फिंगेश्वर उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाने, फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, फिंगेश्वर के 6 प्राथमिक और 4 माध्यमिक शालाओं में आवश्यक अतिरिक्त कक्ष हेतु 133.12 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में स्वीकृत सीट क्षमता में 50 सीट की वृद्धि करते हुए 100 सीटर करने की घोषणा की। इसके अलावा कोपरा को नगर पंचायत बनाने, छात्र-छात्राओं की मांग पर ITI फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने एवं 48 कम्प्यूटर देने की घोषणा की। भेण्डरी से रवेली के बीच नया पुल निर्माण और सिलयारी बाहरा से संतोषपुरी धाम ग्राम पंचायत पतोरा-पनियारी में पहुंच मार्ग बनाने की भी घोषणा हुई।

कासरबाय से पतोरादादर मार्ग आर डी.1350 मी में स्थित जर्जर पुल की मरमत, हरदी-कसरबाय-बेहराबुड़ा मार्ग पर स्थित पगार नाला पर पुल निर्माण, ग्राम बोरसी के हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने और साथ ही कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर के लिए नई इमारत बनाने, 18 गांव के पेयजल और सिंचाई हेतु अकरबारा में बैराज नाला निर्माण की घोषणा की।

लोगों ने योजनाओं को लेकर फीडबैक भी दिया

बारुला गांव के मुकेश साहू ने बताया, उन्होंने गोबर बेचकर 70 हजार कमाए। इससे उन्होंने सिलाई मशीन खरीदा और पत्नी को भी टेलरिंग का काम सिखाया। आज वह भी अपना काम कर रही है। जेन्जरा गांव की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य ने बताया कि 2 साल से वर्मी कम्पोस्ट खाद बना रहे हैं। इसे बेचने से प्राप्त आय को समूह के कार्याे में लगाती है। अभी बाड़ी में साग-सब्जी भी लगाए हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट रखने के लिए शेड बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। गौतम निषाद ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का दो किस्त मिल गया है।

कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर देवभोग और बिंद्रानवागढ़ में चौपाल लगेगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार की सुबह राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। वहां से लौटने के बाद राजिम के सर्किट हाउस में अफसरों के साथ समीक्षा होगी। इस दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण भी होना है। वहां से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की ओर जाएगा। पहले देवभाेग और फिर बिंद्रानवागढ़ में मुख्यमंत्री की चौपाल लगनी है। शाम को मुख्यमंत्री गरियाबंद जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करने वाले हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...