जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने हरि सिंह हाईस्ट्रीट में ग्रेनेड हमले के डेढ़ घंटे बाद ही लालचौक में तलाशी के दौरान एक स्थानीय न्यूज एजेंसी के उपसंपादक आदिल फारुक को दो हैंड ग्रेनेड संग पकडा गया। उसका साथी भाग गया। पुलिस ने भागे साथी के बारे में किसी तरह की जानकारी से इन्कार किया है। फारुक 2019 में राष्ट्रविरोधी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर जन सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल काट चुका है। आदिल आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के लिए ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) काम करता था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लालचौक में मक्का बाजार के पास शाम सवा चार बजे तलाशी ले रहे जवानों ने आदिल फारुक बट को पकड़ा है। उससे एक थैला था, जिसमें दो हथगोले रखे थे। वह खिरयु पंपोर का रहने वाला है और एक स्थानीय न्यूज एजेंसी में उप संपादक के तौर पर काम कर रहा था। आदिल आतंकियों का पुराना ओवरग्राउंड वर्कर है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि हरि सिंह हाईस्ट्रीट में हुए ग्रेनेड हमले में वह शामिल था या नहीं। जब वह पकड़ा गया तो क्या वह ग्रेनेड हमला करने जा रहा था या किसी अन्य आतंकी माड्यूल को ग्रेनेड सौंपने वाला था। आदिल के साथ उसका एक साथी और था। वह फरार हो गया है। उसका नाम जाहिद अहमद नजार बताया जा रहा है। वह मोंडकपल पंपोर का रहने वाला है और जेसीबी चालक है।
आदिल की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय न्यूज एजेंसी के संपादक ने बताया कि वह उनके साथ बीते 11 माह से काम कर रहा है। कुछ समय पहले खिरयु में पुलिस ने आदिल को पूछताछ के लिए बुलाया था। उस समय संदेह हुआ था। हमें पता चला था कि यह किसी मामले में बंद रह चुका है। हमने पुलिस अधिकारी से कहा था कि अगर इसके बारे में कोई नकारात्मक बात है तो हमें बताई जाए। हम इसे अपने संस्थान में नहीं रखेंगे, लेकिन पुलिस अधिकारी ने हमें कुछ नहीं बताया था। बाद में उसके पकड़े जाने की खबर आई। हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
आदिल फारुक को पुलिस ने पुलवामा हमले से एक दिन पहले 13 फरवरी 2019 को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत पकड़ा था। उस समय आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा था कि केंद्रीय विश्वविद्याल कश्मीर में जर्नलिज्म के छात्र आदिल फारूक को एक झूठे मामले में गिरफ्तार करने और पीएसए के तहत बंदी बनाकर कोट भलवाल जेल भेजे जाने की मैं कड़े शब्दों में निदां करता हूं। ऐसा लगता है कि यह सरकार छात्रों और नौजवानों को झूठे मामलों में फंसाकर उनका भविष्य बरबाद करना चाहती है। हम आदिल की शीघ्र रिहाई की मांग करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...