Google Analytics Meta Pixel टोक्यो से लौटे ओलंपिक हॉकी खिलाडिय़ों ने श्री दरबार साहिब में की अरदास - Ekhabri.com

टोक्यो से लौटे ओलंपिक हॉकी खिलाडिय़ों ने श्री दरबार साहिब में की अरदास

अमृतसर। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद बुधवार की सुबह अमृतसर जिले के पांच खिलाड़ी लौट आए हैं। इनमें कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के चार खिलाडिय़ों के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की गुरजीत कौर भी दिल्ली से विमान के जरिए अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। पुरुष खिलाडिय़ों में जंडियाला गुरु के गामंव तिम्मोवाल के हरमनप्रीत सिंह, बाबा बाकाला तहसील के गांव बुताला के दिलप्रीत सिंह बल, जंडियाला गुरु के गांव खलैरा के गुरजंट सिंह और सीमांत गांव अटारी के शमशेर सिंह शामिल अमृतसर पहुंचे। इन सभी खिलाडिय़ों के परिजन भी स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल व अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच कर इन खिलाडिय़ों का स्वागत किया। प्रशासन ने इन खिलाडिय़ों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के भीतर ही फ्लाइंग क्लब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। एयरपोर्ट पर डीसी खैरा ने सभी खिलाडिय़ों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी खिलाड़ी अमृतसर एयरपोर्ट पर कार्यक्रम के बाद भारी सुरक्षा के बीच श्री दरबार साहिब पहुंचे। जहां इन खिलाडिय़ों ने अरदास की और वाहेगुरु से आशीर्वाद लिया।
एसजीपीसी ने सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर को सम्मानित किया। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। बुधवार को अमृतसर पहुंचने पर कमेटी ने एक करोड़ रुपये का चेक टीम को सौंपा। कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम और टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाडिय़ों को पंजाब सरकार 12 अगस्त को सम्मानित करेगी। इस समारोह में पंजाब के खिलाडिय़ों और भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया जाएगा।खिलाडिय़ों को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सम्मानित करेंगे, जबकि इस समारोह में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर विशेष मेहमान होंगे। इसके बाद सभी खिलाडिय़ों को रात के खाने की दावत दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा इनाम राशि में इजाफा कर दिया गया है। अब पंजाब की पृष्ठभूमि वाले स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक खेल में पदक जीता है, जिसमें कप्तान और उप-कप्तान समेत सबसे अधिक 11 खिलाड़ी पंजाब के हैं। कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के इन 11 पंजाबी खिलाडिय़ों में मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), रुपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और कृष्ण पाठक को ढाई-ढाई करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...