एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ नए म्यूजिक एल्बम ‘डांस मेरी रानी’ को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई है। इस गाने में एक बार फिर नोरा का जलवा देखने को मिलने वाला है। इस गाने में नोरा एक ‘जलपरी’ के रुप में नजर आएंगी। ‘डांस मेरी रानी’ की शूटिंग के दौरान नोरा के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई। शूटिंग के दौरान का एक वीडियो गुरु ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देख कर फैंस की टेंशन बढ़ गई है।
वीडियो में नोरा जलपरी के लुक में नजर आ रही है। एक्ट्रेस स्ट्रेचर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। काफी लोगों ने स्ट्रेचर को पकड़ा हुआ है और एक्ट्रेस को लेकर जा रहे हैं। दरअसल, म्यूजिक एल्बम के लिए नोरा ने ‘मरमेड’ अवतार लिया है और इस तरह के टाइट कपड़ों में एक्ट्रेस का मूव कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है, जिसकी वजह से मेकर्स ने नोरा को स्ट्रेचर पर लिटाकर एक जगह से दूसरी जगह मूव कराया है और इसी के साथ गाने की शूटिंग पूरी की जा रही है।
बड़ी मेहनत करने के बाद इस ड्रेस को बना कर तैयार किया गया है। ड्रेस विदेश में तैयार की गई है, जिसका वजन तकरीबन 15 किलो है और इस ड्रेस को पहनकर मूव करना बेहद ही मुश्किल का काम है, जिस वजह से शूटिंग के दौरान नोरा को स्ट्रेचर पर लिटाकर मूव कराया गया है। नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहाँ देखें वीडियो:
आपको बता दें गुरु रंधावा और नोरा फतेही ने हाल ही में ‘डांस मेरी रानी’ गाने का पोस्टर शेयर किया था। नोरा और गुरु का यह गाना 21 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। नोरा और गुरु की एक-साथ गोवा बीच की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी जिसे देखकर दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि सिंगर और एक्टर दोनों की ओर से इसपर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...