Google Analytics Meta Pixel देश ही नहीं 98 देशों में सरकार रख रही आपके हर लेनदेन पर नजर - Ekhabri.com

देश ही नहीं 98 देशों में सरकार रख रही आपके हर लेनदेन पर नजर

सरकार देश ही नहीं बल्कि आपके द्वारा विदेश में किए जाने वाले लेनदेन पर भी नजर रख रही है। इसलिए कर भुगतान में कोताही करने वालों को सतर्क हो जाने की जरूरत है। सरकार राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले लेनदेन का डाटा हासिल करने के साथ उन 98 देशों से भी डाटा हासिल कर रही है, जिनसे भारत की कर संधि है। यानी कर प्रणाली पूरी तरह से ट्रांजेक्शन डाटा पर आधारित होने जा रही है। कर सुधारों की वजह से देश में कर भुगतान के तरीके भी बदल जाएंगे।
उद्योग संगठन फिक्की के वित्त सचिव अजय भूषण पांडेय ने बताया कि बड़े लेनदेन,  निकासी,  स्टॉक की खरीद-फरोख्त, विदेश यात्रा जैसी सूचनाएं अब कर प्रणाली में उपलब्ध होंगी और कर के मूल्यांकन के दौरान इनको आधार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करदाता को यह नहीं मानना चाहिए कि सरकार जबरन कर वसूलने वाली एजेंसी है,  बल्कि उन्हें सरकार को सुविधा प्रदाता के रूप में देखना चाहिए। कर प्रणाली में फेसलेस प्रक्रिया लागू किए जाने पर इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार और करदाताओं को तंग करने की नीयत को समाप्त करना है। करदाता अक्सर इस तरह की शिकायत करते थे। फेसलेस व्यवस्था के तहत कर जांच के मामलों में अधिकारी और करदाता का कोई आमना-सामना नहीं होता है।
आयकर विशेषज्ञों के मुताबिक कर प्रणाली को पूरी तरह से ट्रांजेक्शन डाटा आधारित बनाने से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या के साथ कर देने वालों की भी संख्या बढ़ जाएगी। अभी देश में सात करोड़ आइटीआर दाखिल किए जाते हैं, जबकि इनमें से 1.5 करोड़ आइटीआर ही हैं,  जिनसे सरकार को टैक्स मिल पाता है। अगले दो साल में आइटीआर की संख्या सात से बढ़कर 12 करोड़ हो सकती है। इसकी वजह है कि अब आपके ट्रांजेक्शन की सारी सूचनाएं पहले ही निकाल ली जाएंगी और आपके फॉर्म 26एएस में इसे डाल दिया जाएगा। जाहिर है कि आपके लेनदेन की सारी सूचनाएं कर विभाग के पास पहले से होंगी। अभी किसी करदाता पर कर चोरी का शक होने पर उसकी वार्षिक सूचना रिपोर्ट (एआइआर) निकाली जाती थी और उसके आधार पर जांच होती थी। ट्रांजेक्शन डाटा पर आधारित होने से अब पहले से ही एआइआर उपलब्ध होगी और विभाग को कोई करदाता किसी प्रकार के भ्रम में नहीं डाल सकेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *