Google Analytics Meta Pixel भारत-चीन की सेनाओं ने सीमा पर एक दूसरे पर चलाई गोलियां - Ekhabri.com

भारत-चीन की सेनाओं ने सीमा पर एक दूसरे पर चलाई गोलियां

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबे समय से जारी गतिरोध के बीच भारतीय और चीनी सेना के बीच झड़प हो गई। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच फायरिंग भी हुई। चीन की इस हिमाकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को निशाना नहीं बनाया गया। इसके बाद चीन की ओर से कहा गया कि पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर भारतीय सेना ने फिर अवैध रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया,  जिसके कारण चीनी सैनिकों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं भारतीय सेना ने कहा कि उसे उसकाने के लिए ड्रैगन की ओर फायरिंग की गई है।

रणनीतिक तौर पर अहम काला टॉप और हेल्मेट टॉप सहित पेंगोंग इलाके के कई हिस्सों पर भारतीय सेना का कब्जा होने से चीन की सेना बौखला गई है। इसी बौखलाहट के चलते चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सोमवार रात को सीमा पर आगे बढ़ने लगी। इस दौरान भारतीय सेना ने वार्निंग शॉट (चेतावनी के लिए हवा में फायरिंग) दागे। इसके बाद चीन के जवान पीछे हटे। कुछ देर बाद ही सीमा पर हालातों को नियंत्रित कर लिया गया था।

इसके बाद चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज न आते हुए भारतीय जवानों पर ही एलएसी पार करने का आरोप लगाया है। मंदारिन भाषा में जारी किए गए बयान में चीन ने कहा कि भारत की तरफ से वार्निंग शॉट दागे जाने के बाद उसने मजबूरी में जवाबी कार्रवाई की। बयान में चीन का कहना है कि भारतीय सेना के जवानों ने उनपर पेंगोंग त्सो झील के दक्षिण तट के पास शेन्पाओ पर्वत क्षेत्र के पास गोलीबारी की।

Read Also  पीएम मोदी को बांग्लादेश में दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर, शहीद स्मारक में किया पौधारोपण

पेंगोंग त्सो में सोमवार को पीएलए ने यथास्थिति को एकतरफा तौर पर बदलने की कोशिश की। मंगलवार सुबह शीर्ष भारतीय अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन दोनों पक्ष जमीनी स्तर पर एक दूसरे से बात कर रहे हैं। रेचिन ला पर पीएलए और भारतीय सैनिकों के बीच गतिरोध की स्थिति पैदा हुई।

बता दें कि 1975 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन और भारत की सीमा पर गोली चली हो। इससे पहले दोनों देशों के बीच गोली न चलाने और किसी की जान न गंवाने को लेकर समझौता किया गया था। हालांकि बीते 15 जून को भारत और चीन के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं अब सोमवार को सीमा पर गोली चलने की घटना घटी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *