Google Analytics Meta Pixel अब अक्षय कुमार कोरोना से संक्रमित - Ekhabri.com

अब अक्षय कुमार कोरोना से संक्रमित

मुंबई। खतरनाक बीमारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में चल रही है। इस दूसरी लहर ने अब तक आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, परेश रावल, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों को अपनी जद में ले लिया है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस वायरस के संपर्क में आने से अछूते न रह पाए। अब रविवार की सुबह खबर मिली है कि इस वायरस ने खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को भी अपना शिकार बना लिया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।
जब से कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दी है तब से तमाम बड़े छोटे कलाकार इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। जब कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू किया गया तब सरकार की तरफ से लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने का काम सबसे ज्यादा अक्षय कुमार ही कर रहे थे। जब फिल्मों की शूटिंग बंद हुईं और सभी लोग घरों में बैठे हुए थे तब भी अक्षय कुमार ने ही सबसे पहले भारत सरकार के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग की थी जिसमें वह कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए नजर आए। शुरुआत से ही अक्षय कुमार इस वायरस से बचने की सलाह दूसरों को देते आए हैं और अब जब वह खुद इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं तो उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। लेकिन, साथ ही अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। ट्रोलर्स का अक्षय को लपेटना सिर्फ इस बात पर है कि जब आप खुद ही इस वायरस से न बच सके तो दूसरों को सलाह देने का क्या फायदा? उधर, अक्षय के समर्थक भी उनका बचाव करते हुए यह मानते हैं कि कोरोना वायरस से किसी की न तो दुश्मनी है और न ही दोस्ती। इसका शिकार तो कोई भी हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...