Google Analytics Meta Pixel अब सुरक्षित होगा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डाटा - Ekhabri.com

अब सुरक्षित होगा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डाटा

अक्‍सर सुनने और पढ़ने को मिलता है कि किसी एप के सर्वर पर साइबर हमले में उसके ग्राहकों का क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड से जुड़ा डाटा लीक हो गया। इसी आशंका में कई लोग आनलाइन पेमेंट के दौरान संबंधित एप पर अपना डाटा सेव नहीं करते हैं। इससे उन्हें हर बार पेमेंट करते समय कार्ड की पूरी डिटेल डालनी पड़ती है। एक अक्टूबर से आपकी यह चिंता दूर हो जाएगी। रिजर्व बैंक ने पेमेंट गेटवे और एप्स के लिए अनिवार्य टोकनाइजेशन की व्यवस्था लागू कर दी है। इस व्यवस्था से किसी पेमेंट गेटवे या एप के रास्ते क्रेडिट या डेबिट कार्ड के डाटा में सेंध लगाना संभव नहीं रह जाएगा।

 

आनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ा तो साइबर फ्राड के मामले भी बढ़े हैं। रिजर्व बैंक धोखाधड़ी के ऐसे मामलों पर लगाम के लिए लगातार प्रयासरत भी है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए पिछले साल केंद्रीय बैंक ने कार्ड पेमेंट के मामले में टोकनाइजेशन व्यवस्था की घोषणा की थी। हालांकि नई व्यवस्था के लिए कंपनियों को कुछ समय चाहिए था, जिस कारण से इसकी अंतिम तारीख को दो बार बढ़ाना पड़ा। अब हर पेमेंट गेटवे और एप ने खुद को इसके लिए तैयार कर लिया है। बड़े पैमाने पर कार्ड टोकनाइजेशन हो भी चुका है। पहली अक्टूबर से सभी गेटवे व एप्स के लिए इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इससे साइबर फ्राड के मामलों पर नकेल कसेगी।

 

अभी ऐसे होती है पेमेंट
जब हम कोई आनलाइन पेमेंट करते हैं, तो वहां हमें अपने कार्ड की डिटेल सेव करने का विकल्प मिलता है। इससे अगली बार पेमेंट करते समय हमें पूरी डिटेल दोबारा नहीं भरनी पड़ती है। बस सीवीवी और ओटीपी से पेमेंट हो जाता है। इस प्रक्रिया में संबंधित गेटवे या एप कार्ड की पूरी डिटेल अपने पास सेव कर लेते हैं। इस व्यवस्था को “कार्ड आन फाइल” कहा जाता है। गेटवे और एप्स को 30 सितंबर तक ऐसे सभी डाटा को डिलीट करने का निर्देश दिया गया है।

Read Also  ब्याज दरों को फिर बढ़ा सकता है केंद्रीय बैंक

 

ऐसी होगी नई व्यवस्था
टोकनाइजेशन की व्यवस्था में ग्राहकों को ऊपरी तौर पर कोई बदलाव नहीं दिखेगा। बदलाव डाटा को सेव करने के तरीके में हुआ है। टोकनाइजेशन की व्यवस्था में जब हम सेव का विकल्प चुनेंगे, तब संबंधित बैंक एक टोकन जनरेट करेगा और हमारे कार्ड की डिटेल के बदले उस गेटवे या एप पर वही एनक्रिप्टेड टोकन सेव होगा। उस टोकन का प्रयोग केवल वह गेटवे या एप ही संबंधित बैंक के माध्यम से कर सकेंगे। किसी कार्ड के लिए हर पेमेंट गेटवे या एप पर अलग टोकन जनरेट होगा। गेटवे या एप पर सेंध लगने की स्थिति में हैकर उस टोकन से कोई जानकारी नहीं ले सकेंगे। दोबारा पेमेंट करते समय हमें पहले की तरह ही अपने कार्ड के आखिरी चार अंक नजर आएंगे और सीवीवी व ओटीपी डालकर पेमेंट हो जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...