Google Analytics Meta Pixel अब बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए देनी होगी नीट 2021,१२वीं में अंग्रेजी विषय अनिवार्य - Ekhabri.com

अब बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए देनी होगी नीट 2021,१२वीं में अंग्रेजी विषय अनिवार्य

नई दिल्ली। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थियों को नीट 2021 के लिए आवेदन करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बीएससी नर्सिंग सहित मेडिकल पाठ्यक्रमों में स्नातक (यूजी) करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी इसके लिए 10 अगस्त को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए ने परीक्षा की तिथि 12 सितंबर निर्धारित की है।
यह है निर्धारित योग्यता
बीएससी (नर्सिंग) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 31 दिसंबर, 2021 को 17 वर्ष होनी चाहिए। नीट 2021 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (पीसीबी) और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पीसीबी में न्यूनतम 45 फीसदी अंक होना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ओपन स्कूल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) से विज्ञान विषयों और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी भी बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित अभ्यर्थी का पीसीबी में 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए, 3 प्रतिशत विकलांगता आरक्षण को लोकोमोटर की विकलांगता के साथ निचले छोर के 4० प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक माना जाएगा और योग्यता के संबंध में अन्य पात्रता मानदंड निर्धारित के समान होंगे। इन सबसे ऊपर, बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए कक्षा 12वीं में अंग्रेजी विषय अनिवार्य है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...