सऊदी अरब की राजधानी मार्केट अथॉरिटी (CMA) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके तहत विदेशियों को इस्लाम के पवित्र शहरों मक्का और मदीना की रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश की इजाजत दे दी गई है। इसका मकसद विदेशी निवेश को बढ़ावा देना, यहां के कैपिटल मार्केट को मजबूत बनाना और इन दोनों में डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना है।
इस नए नियम के तहत विदेशी निवेशक सऊदी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड उन कंपनियों में इंवेस्ट कर सकेंगे, जो इन दोनों शहरों में स्थित है। व्यक्ति हो या कोई कंपनी सामूहिक रूप से विदेशी निवेशक की किसी प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी 49 परसेंट तक ही होगी। इस खबर के आने के बाद यहां की कुछ रियल इस्टेट फर्मों के शेयरों में उछाल आया। सऊदी अरब में जबल उमर डेवलपमेंट कंपनी के शेयर में तो 10 परसेंट तक का उछाल आया। इस लिस्ट में दार अल अरकान रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी, तैबा इन्वेस्टमेंट कंपनी, एमार इकोनॉमिक सिटी और मक्का कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट कंपनी भी शामिल हैं।
बता दें कि CMAने कई ऐसे सुधार भी पेश किए है, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए सऊदी का कैपिटल मार्केट अधिक सुलभ हो, इनमें विदेशी निवेशकों को सीधे सऊदी के शेयर मार्केट में निवेश की अनुमति देना, विदेशी फर्म्स को स्वैप समझौतों जैसे कई अन्य माध्यमों से निवेश करने में सक्षम बनाना और इसके लिए ऋण या रियल एस्टेट फंड की व्यवस्था करना भी शामिल है। इस नए कदम से न केवल यहां के लिए वैश्विक निवेशकों का रास्ता खुलेगा, बल्कि इससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.
बता दें कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘विजन 2030’ के तहत मक्का और मदीना में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने का फैसला किया है। ‘विजन 2030’ के तहत देश में कई सुधार किए जा रहे हैं जैसे कि विदेशी निवेश, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका लक्ष्य यहां की ऑयल बेस्ड इकोनॉमी में विविधता लाना भी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...