पुणे। कोरोना से अब देशवासियों को बड़ी राहत मिलती दिख रही है और जल्द ही वैक्सीन लोगों तक पहुंच जाएगी। जानकारी के अनुसार पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में बनने वाली कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप पुणे हवाई अड्डे से रवाना होकर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। पुणे जोन-5 की डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहली खेप रवाना की गई है।
– विमान से पहुंचाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन
केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बंगलूरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 उड़ानें संचालित करेंगे। स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है। कोविशील्ड की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है। पहली खेप को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। तीन ट्रकों में कोविशील्ड वैक्सीन की खेप को पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। देश में वैक्सीन लगाने का काम शनिवार 16 जनवरी से शुरू होगा।
-पहला विमान पहुंचा दिल्ली
दवाई की खेप को पहुंचाने का जिम्मा लेने वाली कंपनी एसबी लॉजिस्टिक के एमडी संदीप भोसले ने कहा कि आज पुणे एयरपोर्ट से आठ विमानों द्वारा कोरोना वैक्सीन को देश में 13 स्थानों पर भेजा जाएगा। पहला विमान पुणे हवाई अड्डे से दिल्ली पहुंच चुका है। बता दें कि कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार कोविशील्ड वैक्सीन की एयरलिफ्ट में देरी हुई है। वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार रात को एयरलिफ्ट की जानी थी। कोरोना वैक्सीन के मैन्युफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश मिलने का इंतजार कर रही थी।
-सरकार से किसी तरह का मोलभाव नहीं
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने दाम को लेकर केंद्र सरकार के साथ किसी तरह के समझौते की वजह से ट्रांसपॉर्ट की प्रक्रिया में देरी की अफवाहों को खारिज किया था। सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि यहां दाम को लेकर किसी तरह का समझौता या मोलभाव नहीं है। वैक्सीन की डोज के ट्रांसपॉर्ट से पहले कुछ प्रक्रियाओं का पालन किया जाना जरूरी था। पूनावाला ने बताया था कि सरकार को कोविशील्ड की पहली 10 करोड़ डोज करीब 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से दी जाएगी। मार्केट में यह एक हजार रुपये प्रति डोज के हिसाब से उपलब्ध रहेंगी। पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी हर महीने पांच से छह करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...