रायपुर, 11 जून 2025।छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-गवर्नेंस को एक नई ऊंचाई देते हुए सरकारी कर्मचारियों की सेवा जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना के तहत अब कर्मचारियों की प्रोफाइल ‘एम्प्लाई कॉर्नर’ मोबाइल एप और वेब पोर्टल पर अद्यतन की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य सेवा पुस्तिका (सीआर), वेतन विसंगति, नामिनी अपडेट, बैंक खाता परिवर्तन, स्थानांतरण, पदोन्नति और सेवानिवृत्ति से जुड़ी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और तेज बनाना है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को अब कार्यालय प्रमुख की अनुमति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे अनावश्यक विलंब और असुविधा में कमी आएगी।
वित्त विभाग के अधीन संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा लागू की गई इस व्यवस्था में कार्मिक संपदा पोर्टल और एम्प्लाई कॉर्नर एप का उपयोग अनिवार्य किया गया है। पहले 2019 से कार्मिक संपदा मॉड्यूल का उपयोग हो रहा था, लेकिन अधिकांश कर्मचारी अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं करते थे, जिससे सेवानिवृत्ति के समय जटिलताएँ उत्पन्न होती थीं।
अब यह एप कर्मचारियों को स्वयं अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देगा। प्रोफाइल अद्यतन प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु विस्तृत एसओपी भी जारी की गई है, जिसे यहां देखा जा सकता है।
प्रमुख फायदे:
- वेतन विसंगति और सेवा संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान
-
नामिनी, बैंक खाता परिवर्तन जैसी जानकारियाँ तुरंत अपडेट
-
अंतिम जीपीएफ दावा पूरी तरह ऑनलाइन जमा करने की सुविधा
-
सेवा अवधि में जीपीएफ क्रेडिट मिसिंग एंट्री का ऑनलाइन सुधार
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया है कि यह डिजिटल कदम कर्मचारियों को सम्मान, सुविधा और समयबद्ध लाभ देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल छत्तीसगढ़ को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...