Google Analytics Meta Pixel अब राज्य निर्वाचन आयोग भवन में राज्य महिला आयोग का होगा कार्यालय - Ekhabri.com

अब राज्य निर्वाचन आयोग भवन में राज्य महिला आयोग का होगा कार्यालय

रायपुर। राज्य महिला आयोग नये वर्ष में अपने कार्यालय भवन में और सुनवाई की जगह में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं। वर्तमान में महिला आयोग का कार्यालय जल विहार स्थित गायत्री भवन में संचालित हो रहा है। मामलों की बढ़ती संख्या और सुनवाई के लिए लगने वाली जगह की कमी को ध्यान में रखते हुये अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया था कि राजधानी में खाली हो रहे भवनों में से कोई एक भवन महिला आयोग को आबंटित किया जाए। वर्तमान भवन किराये के भवन में है और अधिकांश लोग इसकी स्थिति के बारे में अनभिज्ञ रह जाने के कारण महिला आयोग तक पहुंच नहीं पाते। इन सभी कारणों पर ध्यान दिलाये जाने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल ही आवेदन पर संज्ञान लेते हुये शास्त्री चौक स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के 14 कमरों को महिला आयोग हेतु आबंटित करवा दिया। ज्ञात हो विगत दिनों राज्य निर्वाचन आयोग के नये कार्यालय का ई-लोकार्पण किया जा चुका है। इसके पश्चात राज्य निर्वाचन आयोग अध्यक्ष से मिलने डॉ. नायक वहां पहुंची और एक विस्तृत चर्चा के साथ सभी कमरों की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान अध्यक्ष राज्य निर्वाचन आयोग ठाकुर रामसिंह ने बताया कि जनवरी माह में राज्य निर्वाचन आयोग का भवन खाली कर दिया जाएगा और वह अटल नगर स्थित भवन में पूरी तरह से स्थांतरित हो जाएगा। इस जनवरी माह में राज्य महिला आयोग को शास्त्री चौक में अपना कार्यालय मिल जाएगा। फरवरी माह तक राज्य महिला आयोग के शिफ्टिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे पूरे प्रदेश भर की महिलाओं को आयोग के समक्ष आने-जाने में किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं होगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, अदालत, तहसील सभी पास होने से महिलाओं के लिए आयोग का यह कार्यालय काफी सुरक्षित और उपयुक्त साबित होगा।
कार्यालय अवलोकन के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष ठाकुर रामसिंह व उनके विभिन्न अधिकारीगण तथा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सचिव अभय देवांगन , अधिवक्ता शमीम रहमान,सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...