रायपुर। कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बारात में बैंड पर रोक गई हुई थी लेकिन अब राजधानी रायपुर में अब बैंड पार्टी वालों को भी छूट मिल गई है। शादी और अन्य समारोह में बैंड बजाने वालों की संख्या निर्धारित कर दी गई है।
कलेक्टर के आदेश के अनुसार बैंड बजाने वालों की संख्या समारोह में 10 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। फिलहाल केवल बैंड बजाने की अनुमति मिली है। साउंड बॉक्स का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। बैंड बजाने की अनुमति रात 10 बजे तक होगी।
आदेश:











