सारण-दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के 24 घंटा अंदर अब बिहार में तिहरा हत्याकांड हो गया। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गांव में अपराधियों ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मंगलवार देर रात्रि करीब दो बजे अपराधियों ने पिता और उनकी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही अपराधियों ने मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन इस मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से दूर कुआं से चाकू जब्त कर लिया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कहा कि तीन लोगों के हत्या हुई है। इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। स्पीडी ट्रायल के तहत दोनों को सजा दिलवाई जाएगी।
मैं किसी तरह जान बचाकर भाग निकली
घायल शोभा देवी द्वारा बताया गया है कि लगभग दो बजे रात्रि को दो युवक मुंह को कपड़े से बांध कर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। इसके बाद छत पर सो रहे मेरे पति तारकेश्वर सिंह और मेरी दो पुत्रियों (15 वर्षीय चांदनी कुमारी और 13 वर्षीय आभा कुमारी) को सोए अवस्था में ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। अपराधियों ने मुझे भी चाकू से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। लेकिन, घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाने के कामयाब हुई।
पुलिस दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सारण पुलिस ने शोभा देवी के बयान पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला निवासी संतोष कुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रौशन जबकि सुनील राम के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को सारण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। साथ ही इन दोनों के हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म भी मिला है। इसके अलावा खून से सने कपड़े भी मिले हैं। इसे फॉरेंसिंक जांच के लिए जब्त किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...