विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के लिए अब 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सीयूईटी में विश्वविद्यालयों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए आवेदन करने की अवधि को भी और बढ़ाने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इससे छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालयों से जुड़े नए-नए कोर्सों के चयन का भी मौका मिल सकेगा।
इस बीच, सीयूईटी यूजी के दायरे में भी बढ़ोतरी हो गई है। इसमें अब 80 से ज्यादा और विश्वविद्यालय जुड़ गए हैं। ऐसे में करीब 185 विश्वविद्यालय इससे जुड़ गए हैं। हालांकि इसके एलान के समय में करीब सौ विश्वविद्यालय ही इनमें शामिल थे। माना जा रहा है कि यूजीसी की पहल के बाद ही विश्वविद्यालयों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें यूजीसी ने देश भर के सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर इनमें शामिल होने का अनुरोध किया था। इस बीच सीयूईटी से अब तक जो विश्वविद्यालय जुड़े हैं, उनमें करीब 46 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 32 राज्य विश्वविद्यालय और करीब 107 डीम्ड और निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।
यूजीसी चेयरमैन डा. एम.जगदीश कुमार ने इस बीच ट्वीट तक सीयूईटी यूजी के आवेदन की तारीख में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। जिसमें छात्र अब 30 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल अब तक आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 मार्च तक ही थी। इसके साथ ही उन्होंने एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक छात्रों को अपने आवेदन में सुधार का भी मौका दिया है। गौरतलब है कि सीयूईटी यूजी की यह परीक्षा 21 मई से शुरू होगी। पिछले साल इस परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...