Google Analytics Meta Pixel अब WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे! खरीदना होगा सब्सक्रिप्शन - Ekhabri.com

अब WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे! खरीदना होगा सब्सक्रिप्शन

अगर आप रोज़ाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में WhatsApp को बिना विज्ञापन चलाने के लिए पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। दरअसल, कंपनी एक सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है, जिसके तहत यूज़र्स को Ad-Free अनुभव दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल मेटा ने WhatsApp के स्टेटस और चैनल्स सेक्शन में विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू की थी। इस फैसले का कई यूज़र्स ने विरोध भी किया, लेकिन आलोचनाओं के बावजूद कंपनी अपने प्लान से पीछे हटती नहीं दिख रही है।

 

 

WhatsApp के वर्जन 2.26.3.9 के कोड में कुछ नई स्ट्रिंग्स सामने आई हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि स्टेटस और चैनल्स से विज्ञापन हटाने के लिए अलग सब्सक्रिप्शन प्लान लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स से साफ है कि WhatsApp Ad-Free प्लान के विकल्प पर गंभीरता से काम कर रहा है। अगर आप WhatsApp पर विज्ञापन नहीं देखना चाहते हैं, तो भविष्य में इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी हो सकता है।

 

 

 

सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र्स को स्टेटस और चैनल्स में विज्ञापन नहीं दिखेंगे। फ्री यूज़र्स को इन सेक्शन में विज्ञापन देखने पड़ सकते हैं। यानी साफ है पैसे देने पर Ad-Free एक्सपीरियंस और बिना भुगतान के विज्ञापनों के साथ ऐप इस्तेमाल करना होगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सब्सक्रिप्शन की कीमत क्या होगी, इसमें विज्ञापन हटाने के अलावा और कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे और इसे यूज़र्स के लिए कब तक लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सब्सक्रिप्शन का फोकस केवल स्टेटस और चैनल्स में दिखने वाले विज्ञापनों तक सीमित रहेगा। चैटिंग और कॉलिंग जैसे अन्य फीचर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *