शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय में एनएसयूआई और एबीवीपी की झड़प

नारायणपुर के शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय में बीएसई फाइनल क्लास में एक युवक खुद को एनएसयूआई का कार्यकर्ता बताते हुए घुस गया। वह नशे में धुत था और क्लास में उपस्थित सभी को एक छात्रा का फोटो दिखाते हुए पूछ रहा था, क्या तुम लोग इसे जानते हो। फिर खुद को एनएसयूआई का पदाधिकारी बताते हुए सबको डराने लगा और एनएसयूआई का फुल फॉर्म बताने पर एक विद्यार्थी को ₹500 का इनाम भी दिया।इस घटना को देखकर छात्राएं डर गई। वे एक शराबी के अचानक क्लास में घुसने को लेकर सभी छात्राएं प्राचार्य के पास पहुंची और उन्हें आवेदन भी दिया।

 

 

इस घटना के तुरंत बाद कॉलेज का राजनीतिक तापमान अचानक गर्म हो गया। इस बीच एबीवीपी ने तुरंत एनएसयूआई पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि नारायणपुर का शासकीय कॉलेज गुंडों का गढ़ बन गया है, जहां वो गुंडे संस्था के सभी कार्यक्रम और क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। इस विषय को लेकर एबीवीपी अपने विभाग के पदाधिकारियों सहित ज्ञापन सौंपने शासकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंची ही थी, कि एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट हुई,लेकिन पहली बार सही समय पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया और दोनो पक्षों के नेताओं को वापस भेजा।

 

 

एबीवीपी ने प्रभारी प्राचार्य पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

एबीवीपी ने राज्यपाल महोदया के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में वर्तमान में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एस.आर. कुंजाम को एनएसयूआई का संरक्षक करार देते हुए कहा कि उनके संरक्षण में ही कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी करते आए दिन नजर आते हैं। एबीवीपी के नेताओं का कहना है, कि संस्था के प्राचार्य स्वयं को एक राजनीतिक व्यक्ति बताते हैं और अपने आप को वर्तमान सत्ताधारी पार्टी का कार्यकर्ता कहने से भी नहीं चूकते, यह तथ्य बहुत ही निंदनीय एवं शर्मसार करने वाला है।

 

 

 

ज्ञात हो कि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जिले के एक वरिष्ठ कांग्रेसी के रिश्तेदार भी हैं। वर्तमान में कॉलेज कैंपस के अंदर छात्राओं की अस्मिता एवं सम्मान के साथ सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। प्रदेश के कॉलेज की छात्राएं पिछले दिनों हुए भानूप्रतापपुर बलात्कार की घटना को अब तक नहीं भूल पाई हैं।

 

 

पिछले दिनों भानुप्रतापपुर में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रूहाब मेमन ने कॉलेज की एक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया था।एबीवीपी के नेताओं ने राज्यपाल महोदया को दिए ज्ञापन में एनएसयूआई जैसी गुंडागर्दी करने वाली पार्टी को तुरंत बैन करने की मांग की है और ज्ञापन में प्रशासन को चेतावनी देते हुए लिखा है,कि यदि जल्द ही प्रभारी प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई नहीं होती तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...