Google Analytics Meta Pixel मरीजों के लिए शहर में 85 ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ साथ 310 बेड की संख्या बढ़ी - Ekhabri.com

मरीजों के लिए शहर में 85 ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ साथ 310 बेड की संख्या बढ़ी

इंडोर स्टेडियम के कोविड केयर सेंटर तैयार

रायपुर। रायपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आक्सीजन उक्त बैड की व्यवस्था की जा रही है। जिले में मेडिकल कालेज के साथ-साथ आयुर्वेदिक कॉलेज, माना और लालपुर में कोविड हॉस्पिटल के साथ अब फुण्डहर के वर्किंग वूमेन हॉस्टल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर और धरसीवां तथा तिल्दा विकासखंड में बनाए गए कोविड केयर सेंटर तैयार कर लिए गए हैं।

कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन ने बताया कि इन कोविड सेंटरों में क्रमशः 210, 50 और 50 बेड की व्यवस्था है। इनके शुरु होने से रायपुर जिले में 310 बेड की संख्या और बढ़ गई है। यहां क्रमश ऑक्सीजन एवं कंसुट्रेटर युक्त बिस्तरों की संख्या क्रमशः 40, 15 और 30 है। इस तरह ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या भी जिले में 85 और बढ़ गई है। इन तीनों सेंटर के शुरू हो जाने से अब रायपुर जिले में मेडिकल कॉलेज के अलावा बेड की संख्या 1274 हो गई है ,जिसमें 391 ऑक्सीजन युक्त और 523 कंसुट्रेटर युक्त बेड है। जिले में मेडिकल कॉलेज के अलावा 915 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया गया है। इस सेंटर में कुल 350 बिस्तरों की व्यवस्था है जिसमें 67 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड है और 219 बेड ऐसे हैं जहां ऑक्सीजन कंसुट्रेटर की व्यवस्था है। इस तरह यहां 286 ऑक्सीजन युक्त बेड है। इस सेंटर में मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की समुचित व्यवस्था है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि यहां मरीजों के लिए सभी आवश्यक दवाइयां जो किसी भी बड़े अस्पताल की तरह यहां भी कोरोना मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है।
कोरोना मरीज इन हॉस्पिटल या कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने तथा इलाज के लिए जिला कंट्रोल रूम के नंबर में संपर्क कर सकते हैं। वे कंट्रोल रूम में अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन या कोविड केयर सेंटर का आग्रह कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में इन हॉस्पिटल अथवा कोविड केयर सेंटर जाने के लिए एंबुलेंस की मांग भी की जा सकती है।

कर सकते हैं इन हेल्प लाइन पर संपर्क

भर्ती होने के लिए कंट्रोल रूम में किया जा सकता संपर्क जिला स्तरीय कंन्ट्रोल रूम में होम आईसोलेसन के मरीजों के सहायता के लिये (24×7)यानी किसी भी समय इन फोन नंबर 7880100313, 7880100314, 7880100315, 7566100283 7566100284,7566100285 में संपर्क किया जा सकता है। कोरोना संबंधी सामान्य जानकारी के लिये (सुबह 8 से रात 10 बजे तक) फोन नं.- 8602270023, 8602290023, 8602780023, 8602920023, 07714320202 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...