दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ से ठीक पहले तकनीकी जगत को झटका लगा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स की वैश्विक अग्रणी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार शाम इसकी पुष्टि की।
अधिकारी ने बताया, “एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग कुछ अपरिहार्य व्यक्तिगत कारणों से इस शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे।” उनका दौरा भारत के उभरते एआई इकोसिस्टम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था, क्योंकि एनवीडिया के जीपीयू विश्व स्तर पर एआई मॉडल ट्रेनिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ हैं।
हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि समिट में उनकी भागीदारी बनी रहेगी। जेनसन हुआंग की जगह एनवीडिया का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचेगा, जो भारत मंडपम में होने वाले इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में कंपनी का प्रतिनिधित्व करेगा और भारत के एआई विजन पर चर्चा करेगा।
प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित यह समिट भारत को वैश्विक एआई मानचित्र पर मजबूत स्थापित करने का मंच है। सरकार, स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री लीडर्स और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे। एनवीडिया के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी डिजिटल इंडिया और एआई मिशन के लिए अहम है।
सीईओ की अनुपस्थिति के बावजूद उच्च-स्तरीय टीम की मौजूदगी से यह संकेत मिलता है कि कंपनी भारतीय बाजार और यहां की एआई संभावनाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। समिट के दौरान एआई नीति, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट और इनोवेशन पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...