Google Analytics Meta Pixel जेसीआई रायपुर कैपिटल का शपथ ग्रहण और पुरस्कार समारोह संपन्न - Ekhabri.com

जेसीआई रायपुर कैपिटल का शपथ ग्रहण और पुरस्कार समारोह संपन्न

रायपुर। जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) रायपुर कैपिटल का भव्य शपथ ग्रहण और पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार शाम सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों ने शपथ ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।  

 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने कहा, “सबको अपना बनाओ, सबके अपने बन जाओ।” मुख्य अतिथि के रूप में सीनेट बोर्ड डायरेक्टर जेसीआई इंडिया से राजेश अग्रवाल और ओथ ऑफिसर के रूप में सीए अमिताभ दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उत्कृष्ट योगदान के लिए सदस्यों को सम्मानित किया।

 

नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में 2024 के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा और सचिव कौशिक परमार ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद 2025 के लिए सिद्धार्थ मुकीम ने अध्यक्ष और गौरव कोटड़िया ने सचिव पद की शपथ ली। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया। नई टीम ने समाज सेवा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखा।

 

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान

समारोह में 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया:

  • कोहिनूर अवॉर्ड – अमितेश पाठक

  • बेस्ट प्रोग्राम एचजीएफ – हेमंत यादव

  • उड़ान अवॉर्ड – पीयूष चिमनानी

  • आइडल लीडर अवॉर्ड – तुलसी भाई पटेल

  • न्यू विजन अवॉर्ड – सिद्धार्थ मुकीम

  • प्राइसलेस जेम अवॉर्ड – मुकेश केडिया

  • डेडीकेशन अवॉर्ड – गौरव कोटड़िया

  • सेफ्टी अवॉर्ड – सुधीर अग्रवाल

  • फ्रेंडशिप अवॉर्ड – प्रीतम जैन

  • बेस्ट एक्टिव फैमिली अवॉर्ड – डॉ. अखिलेश साहू

  • हेल्थ अवॉर्ड – डॉ. रवि जायसवाल

  • बैक बोन अवॉर्ड – रवि सिन्हा

Read Also  जेसिका लाल की बहन सबरीना का निधन

 

इसके अलावा, कई अन्य सदस्यों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

 

सिल्वर जुबली लोगो का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान जेसीआई रायपुर कैपिटल के 25वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली वर्ष के लोगो का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

Crime news: उतई की पांच साल की बच्ची बोरे में मिली, आरोपी हिरासत में

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *