बरगढ़/रायपुर |17 मई 2024 – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ओडिशा के बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और रोड शो भी आयोजित किया। उन्होंने जनसभा में रोटी, कपड़ा और मकान के साथ स्वाभिमान की महत्ता पर जोर दिया। श्री शर्मा ने भगवान राम के मंदिर निर्माण को अपने गर्व का प्रतीक बताया और कहा कि इससे उनका स्वाभिमान और भी मजबूत हुआ है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर महीने 10 किलो अनाज देती है, जिसमें से 5 किलो केंद्र सरकार और 5 किलो राज्य सरकार का होता है। इसके अलावा, राज्य सरकार किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 917 रुपए प्रति क्विंटल देती है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के तहत हर महिला को हर महीने 1000 रुपए दिए जा रहे हैं, जो नई सरकार बनने के बाद से तीन बार दिया जा चुका है और आगे भी जारी रहेगा।
ओडिशा की जनता से सवाल करते हुए विजय शर्मा ने पूछा कि 25 साल से जिस सरकार को समर्थन दे रहे हैं, उसने राज्य के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा को छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाना चाहिए।
श्री शर्मा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां शांति स्थापित हुई है और अब कोई पत्थरबाज नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धमकियां बंद हो गई हैं और पाक अधिकृत कश्मीर पर भारत का अधिकार है।
केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान हर दिन 25 से 35 किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा है। 2014 में जब मोदी जी ने कार्यभार संभाला था तब देश में सिर्फ 6 एम्स थे, जो अब बढ़कर 21 हो गए हैं। भारत में अब ब्रह्मोस मिसाइल का एक्सपोर्ट हो रहा है। मोदी सरकार ने घर-घर में शौचालय बनवाए और किसानों को सम्मान निधि दी। मोदी जी की तीसरी सरकार बनने पर 3 करोड़ और प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...