दिल्ली के लाल किले के पास में हुए कार बम धमाके की जांच में एक और नई जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान डॉक्टर उमर मोहम्मद एक मस्जिद के CCTV फुटेज में दिखाई दिया है। फुटेज देखने के बाद जांच एजेंसियों की गतिविधि तेज हो गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट के आरोपी डॉ. उमर ने 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास पहुंचने से पहले दिल्ली के कई इलाकों की यात्रा की थी।









