रायपुर, 15 अगस्त 2025। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ के शुभारंभ की घोषणा की और कहा कि जन-जन की सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में जल्द ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी। उन्होंने राष्ट्रहित में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया।
उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक माओवादी आतंक से मुक्ति का लक्ष्य है। बीते 20 महीनों में 450 माओवादी मारे गए और 1578 गिरफ्तार हुए, जबकि 1589 ने आत्मसमर्पण किया है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 11,728 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
कृषक उन्नति योजना के जरिए किसानों को सबसे अधिक धान मूल्य मिल रहा है, वहीं नवा रायपुर में एजुकेशन सिटी, साइंस सिटी और मेडिसिटी का निर्माण हो रहा है। 150 स्टार्टअप का लक्ष्य तय किया गया है और राज्य में सेमीकंडक्टर यूनिट सहित बड़े निवेश आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में हाफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की पहल हो रही है। सुशासन के लिए ई-ऑफिस, ऑनलाइन रजिस्ट्री और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्योगों के लिए कई नई योजनाओं और निवेश अवसरों की जानकारी दी और 2047 तक ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 24, 2026 /
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...