रायपुर, 03 अक्टूबर 2024 // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को नवरात्रि की बधाई दी। मां बम्लेश्वरी के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा शुरू हुई।
गौरतलब है कि मां काली अन्नदान भंडारा समिति पिछले 9 वर्षों से श्रद्धालुओं को नवरात्रि के अवसर पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराती आ रही है। इस साल भी अगले 5 दिनों तक रोजाना चार बसों से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव और मां काली अन्नदान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज भी उपस्थित थे।










