Google Analytics Meta Pixel छात्रा सीमा गुप्ता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री बनना उद्देश्य नहीं जन सेवा उद्देश्य है - Ekhabri.com

छात्रा सीमा गुप्ता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री बनना उद्देश्य नहीं जन सेवा उद्देश्य है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री बनना मेरा उद्देश्य नहीं था। जनसेवा मेरा उद्देश्य है। जिसके चलते मैं सार्वजनिक जीवन में आया। सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मेरा मानना है कि लोगों की सेवा के लिए हम सबको तत्पर रहना चाहिए। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर में भेंट मुलाकात के दौरान कक्षा 12वीं की छात्रा सीमा गुप्ता के पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान सीमा गुप्ता ने पूछा था कि आप मुख्यमंत्री कैसे बने, शासकीय नौकरी क्यों नहीं की ? मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि उनके परिवार के पास खेती-किसानी पर्याप्त भूमि है। पिताजी नहीं चाहते थे कि, वे शासकीय नौकरी करें। हालांकि उन्होंने दोनों बहनों को अच्छा पढ़ाया। वे दोनों इंजीनियर है। मेरी रुचि बचपन से खेती-किसानी में थी। गांव में रहते पहले पंच बना फिर पार्टी का जिला अध्यक्ष बना और फिर विधायक, अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंत्री और अब मैं मुख्यमंत्री हूं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, हाफ बिजली बिल योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहर स्लम स्वास्थ्य योजना, गोबर खरीदी जैसी योजनाएं जनता में लोकप्रिय हुई हैं।
जब मुख्यमंत्री ने पूछा कोई किसान है जिसका ऋण माफ ना हुआ है…इतना सुनते ही भीड़ से आवाज आयी… एक लाख बीस हजार, एक लाख 40 हजार, 1 लाख 85 हजार, मेरा दो लाख
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान अम्बिकापुर विश्राम भवन में मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दो नव विवाहित जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सुखी एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के निवासी अहनन तिर्की और संजू तिर्की तथा अभिषेक जायसवाल और सपना जायसवाल को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री मितान योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया था। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषत: बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी। नागरिकों को सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर मिलेगा। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ. प्रीतम राम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित अधिकारीगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *