सेना की अग्निवीर भर्ती में आनलाइन प्रवेश परीक्षा शुरू कर दी गई है। इसे उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा में शामिल किया जाएगा। बरेली भर्ती केंद्र के कर्नल अमित आनंद ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 15 मार्च तक इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ववत है।
इसमें आवेदक को आधार कार्ड, 10 वीं की मार्कशीट की प्रति आदि प्रपत्र अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदक के मोबाइल फोन पर एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से प्रवेश पत्र भेजा जाएगा। उसी में प्रवेश परीक्षा की तिथि अंकित होगी। आनलाइन लिखित परीक्षा पहले होने से शारीरिक परीक्षा कम आवेदकों की करानी पड़ेगी। देश भर में 176 स्थानों पर आनलाइन परीक्षा होगी, इसमें बरेली केंद्र भी शामिल है।
हेल्पडेस्क पर काल कर दूर करें संदेह
सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन करने वालों की परेशानियों का निस्तारण करने के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया गया। फोन नंबर 7996157222 पर पूछकर संदेह दूर कर सकते हैं।
सेना की वेबसाइट पर जानकारी
www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित वीडियो, परीक्षा से संबंधित वीडियो डाले गए हैं, जिन्हें देखकर परीक्षा की तैयारी की जा सकती है। माक टेस्ट के लिए भी प्रश्न पत्र अपलोड किये जा चुके हैं।
इन्हें अतिरिक्त अंक
एनसीसी ए, बी और सी प्रमाण पत्र और खिलाड़ियों के साथ ही 21 अन्य डिप्लोमा के अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इस बार से मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन, सरर्वाइवर, जियो इन्फार्मेटिक असिस्टेंट, इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलाेजी सिस्टम मेंटीनेंस, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी, मैकेनिक कम आपरेटर इलेक्ट्रिक, कम्यूनिकेशन सिटस्म, वेजल नेविगेटर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, आटो मोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलोजी डिप्लोमा शामिल किए जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...