Google Analytics Meta Pixel सहायक शिक्षक विज्ञान के समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग 17 जून से शुरू - Ekhabri.com

सहायक शिक्षक विज्ञान के समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग 17 जून से शुरू

 

रायपुर, 09 जून 2025 – छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती 2023 में नियुक्त बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसिलिंग 17 जून से 26 जून तक रायपुर के शंकर नगर स्थित एससीईआरटी परिसर में संपन्न होगी।

यह प्रक्रिया उन 2621 सहायक शिक्षकों के लिए है जिनकी नियुक्ति उपरांत सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इन्हें अब सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चुने गए विद्यालय में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा और 25 जून से 4 जुलाई के बीच दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

 

किन जिलों में होंगे समायोजन

इस समायोजन प्रक्रिया में राज्य के 29 जिलों के 103 विकासखंडों की 1520 शालाएं शामिल की गई हैं। दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-जांजगीर जिले को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। बड़ी संख्या में सेजेस क्षेत्र की शालाएं भी शामिल की गई हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के अनुसार समायोजन में बस्तर, सरगुजा, अधिसूचित और सीमावर्ती विकासखंडों को प्राथमिकता दी गई है। इन क्षेत्रों में शिक्षक उपलब्धता की कमी और भौगोलिक दूरी को ध्यान में रखते हुए चयन किया गया है।

 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुआ फैसला

30 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद बैठक में इन शिक्षकों के हित में निर्णय लिया गया था। इसमें 4422 रिक्त पदों में से 2621 बी.एड. अर्हताधारी शिक्षकों को गैर-विज्ञापित पदों पर समायोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, 12वीं कला/विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को गणित/विज्ञान की पात्रता पूर्ण करने के लिए 3 वर्ष की अवधि दी गई है।

Read Also  मुंबई की एक झुग्गी के छह छात्रों ने नीट में लहराया परचम

विशेष प्रशिक्षण और अन्य निर्णय

  • एससीईआरटी के माध्यम से इन शिक्षकों को 2 माह का विशेष प्रयोगशाला प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • 355 ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए सांख्येत्तर पदों का भी सृजन किया गया है।

⏱️ ओपन काउंसिलिंग की समय-सारिणी:

चरण तिथि
काउंसिलिंग सूचना का प्रकाशन 13 जून 2025
अभ्यर्थियों की सूची और शालाओं का प्रकाशन 16 जून 2025
ओपन काउंसिलिंग अवधि 17 जून – 26 जून 2025
नियुक्ति पत्र जारी करने की अवधि 25 जून – 4 जुलाई 2025
शालाओं में कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि आदेश के 7 दिन के
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *