नई दिल्ली। NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। नाराजगी व्यक्त करने विपक्षी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। प्रदर्शन में कई दिग्गज नेताओं ने शामिल हो कर नाराजगी जताई।
विपक्षी दलों का कहना है कि यह प्रदर्शन देश के करोड़ों युवाओं और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए है। सांसदों का मुख्य ध्येय सरकार को इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर तुरंत जवाबदेह ठहराना और एक सख्त संदेश देना है।










