Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम 'बूट कैंप' का आयोजन संपन्न - Ekhabri.com

कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम ‘बूट कैंप’ का आयोजन संपन्न

नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण और बहु-विषयक अनुसंधान केंद्रित शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय में 12अगस्त से 13 अगस्त तक ‘प्रभावशाली व्यक्तित्व’ के निर्माण के लिए दो दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम (एफडीपी)’बूट कैंप’ आयोजन किया गया। जिसमें टाईटन्स लर्निंग प्रा.लिमिटेड के विद्वान प्रशिक्षकों एवं अतिथि वक्ताओं के सहयोग से शिक्षकों को उनके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के पहले चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.श्रीधर, महानिदेशक डॉ.बैजू जॉन, कुलसचिव डॉ.संदीप गांधी, कार्पोरेट रिलेशन के निदेशक श्री पंकज तिवारी,अकादमी मामलों के अधिष्ठाता राहुल मिश्र, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ.विजयलक्ष्मी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.आशा अंभईकर और टाईटन्स लर्निंग प्रा.लिमिटेड के विद्वान प्रशिक्षकों एवं अतिथि वक्ताओं की उपस्थिति में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।



इस अवसर पर उपस्थित कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.श्रीधर ने कहा कि आज समय की मांग है कि विद्यार्थियों को नवीनतम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।बदलते समय के साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए,उनकी जरुरत के हिसाब से नयी-नयी तकनीक से परिचित कराना और ज्ञानवर्धक सूचनाएं प्रदान करना बहुत आवश्यक है।इसके लिए हमें भी अपनी अध्ययन कार्यप्रणाली में परिवर्तन के साथ-साथ स्वयं को अपडेट करते रहना जरूरी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्राध्यापकों के प्रभावशाली व्यक्तित्व निर्माण करने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘बूट कैंप’ का आयोजन किया गया है। जिसके विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हमारे प्राध्यापक अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नयी-नयी बातों को जानेंगे और नया कुछ सीखेंगे।

Read Also  मरवाही में शिक्षा का मंदिर बना मयखाना



कार्यक्रम के पहले दिन के सत्र में टाईटन्स लर्निंग प्रा. लिमिटेड के विद्वान प्रशिक्षकों के द्वारा आईस ब्रेकर्स,लाईफ स्किल्स और भविष्य निर्माण में उसकी उपयोगिता, स्वयं की पहचान, अपने कार्यक्षेत्र में स्वयं की जिम्मेदारी, स्वमूल्यांकन, अपने संस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर कर्तव्यबोध,अपने और अपने समूह के साथ सामूहिक जिम्मेदारी जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की गयी और मनोरंजन टास्क के द्वारा प्राध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। जबकि दूसरे दिन के कार्यक्रम में विद्यार्थियों में विश्वास और आत्मविश्वास निर्मित करने की कला,असहमति का सम्मान,विद्यार्थी और शिक्षकों में सीखने के प्रति ऊर्जापरक संचार,भावनात्मक बुद्धि,मानसिक भाषा आधारित कार्यक्रम,तार्किक एवं विश्लेषण की क्षमता बढ़ाने के गुर आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के श्री अरुप हलधर,श्री साईमन जार्ज की टीम के साथ विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...