Google Analytics Meta Pixel अस्थि बाधित बालिका संजना बनी एक दिन की प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा - Ekhabri.com

अस्थि बाधित बालिका संजना बनी एक दिन की प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा

रायपुर। समग्र शिक्षा के अंतर्गत यूनिसेफ के सहयोग से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की वास्तविक आवश्यकता और विचारों से अवगत होने के लिए समग्र शिक्षा में एक दिन का प्रबंध संचालक एवं अन्य अधिकारियों के रूप में उन्हें नामांकित करते हुए कार्य का दायित्व दिया गया। अस्थि बाधित बालिका कुमारी संजना टंडन कक्षा 12वीं हायर सेकंडरी स्कूल सिलयारी जिला रायपुर ने आज प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा के रूप में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शैक्षणिक समस्याओं और उनके निराकरण के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार अन्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चे क्रमश: अतिरिक्त प्रबंध संचालक, संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक और सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के रूप में शाला स्तर पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समस्या, परीक्षा आयोजन संबंधी सुझावों पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों के प्रस्तुतिकरण के पश्चात प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के कौशल विकास के लिए व्यवसायिक शिक्षण की व्यवस्था देने, संवेदनशीलता जागृत करने और इन बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर अनिवार्य रूप से किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। अतिरिक्त प्रबंध संचालक के.सी. काबरा द्वारा बच्चों से चर्चा कर विद्यालयीन स्तर पर उनकी समस्या से अवगत होते हुए उनके समाधान एवं भविष्य में उनके व्यवसाय चयन की योजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक संचालक सीमा गौरहा, समावेशी समन्वय श्यामा तिवारी, यूनीसेफ की टीम, बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...