Google Analytics Meta Pixel अपने ‘आका’ चीन को खुश करने लिए भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने रची यह खतरनाक साजिश - Ekhabri.com

अपने ‘आका’ चीन को खुश करने लिए भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने रची यह खतरनाक साजिश

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपने आका चीन को खुश करने की नीयत से भारत के खिलाफ एक के बाद एक विध्वंसकारी साजिशें रच रहा है. इसी के तहत पाकिस्तान ने एक बार फिर IED विस्फोट करने की साजिश रची है.

 

खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाक सीमा पर हो रही गोलीबारी का फायदा उठाकर पाकिस्तान ने 32 किलो से ज्यादा विस्फोटक कश्मीर के सोपोर इलाके में पहुंचा दिया है. इस विस्फोटक को IED के रूप में इस्तेमाल कर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर विस्फोट किए जाने की योजना है और उनके निशाने पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के काफिले और भीड़भाड़ वाली जगह हैं.

 

खुफिया सूत्रों के मुताबिक भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान आए दिन जो गोलीबारी कर रहा है उसका मकसद भारत से युद्ध करना नहीं है बल्कि इस गोलीबारी की आड़ में भारतीय सीमा में आतंकवादी, हथियार और बारूद पहुंचाना है.

 

रिपोर्टों के मुताबिक अपने आका चीन को खुश करने के लिए पाकिस्तान हर वह चाल चलना चाहता है, जिससे भारत में कैसे भी कहीं भी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम दिया जा सके और इसी के चलते पाकिस्तानी सेना के जनरल बाजवा खुद पिछले दिनों आईएसआई मुख्यालय गए थे, जहां उन्होंने भारत के खिलाफ साजिशों को अमलीजामा पहनाते हुए अपनी तरफ से हरी झंडी भी दी थी.

 

IED बनाने वाला एक्सपर्ट भी पहुंचा भारत
ताजा खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 32 किलो बारूद भारतीय सीमा में सोपोर के पास पहुंचा है, उसके जरिए IED बनवाए जाने की प्लानिंग है और इस काम के लिए बाकायदा एक IED बनाने वाला एक्सपर्ट भी पहुंच चुका है. खुफिया दस्तावेजों पर विश्वास करें तो इस शख्स का नाम शाहीन बताया गया है. शाहीन को इस बारुद के जरिए पांच से ज्यादा IED बनानी हैं. इन IED का इस्तेमाल जहां हो सकता है, उनमें कुपवाड़ा बाईपास, बारामुला हाईवे, बारामुला, हंदवाड़ा रोड और टाउन हॉल रोड से फल मार्केट सोपोर इलाके के साथ-साथ अनेकों भीड़ वाले स्थान भी शामिल हैं.

 

साफ जाहिर है कि पाकिस्तान कश्मीरियों का साथ देने की जो झूठी बातें प्रचारित करता है, सच्चाई एकदम उसके उलट है. यदि वह कश्मीरियों का साथ देने की बात करता तो कश्मीरियों के इलाके में ही IED ब्लास्ट क्यों करवाता.

 

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की साजिश में जम्मू कश्मीर के आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ ओवरग्राउंड वर्कर भी शामिल हैं. खुफिया एजेंसियों को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस IED को बनाने में जो अन्य सामान लगना है जैसे लोहे की छोटी-छोटी गोलियां आदि, यह सब इन्हीं ओवरग्राउंड वर्करों को श्रीनगर से लाना है. खुफिया दस्तावेज बताते हैं कि यही वर्कर आतंकवादियों को केंद्रीय बलों की मूवमेंट की खबरें भी पहुंचाते हैं. साथ ही IED या अन्य घातक विस्फोटक सैन्य बलों के रास्तों के बीच लगवाने के काम मे मदद करते हैं.

 

फिलहाल होशियारी पंछियों की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसियां इन लोगों की तलाश कर रही हैं और अनेक संदिग्ध लोगों से पूछताछ का काम जारी है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *