Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान से अब एशिया कप छीनने की है तैयारी - Ekhabri.com

पाकिस्तान से अब एशिया कप छीनने की है तैयारी

एशियाई क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने के प्रस्ताव को दिया था, लेकिन सदस्य देशों ने खारिज कर दिया।

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 2 से 17 सितंबर के बीच एशिया कप होना था। अब यह श्रीलंका में हो सकता है। श्रीलंका अभी इसकी मेजबानी का सबसे प्रबल दावेदार है। हालांकि, अभी एसीसी द्वारा एशिया कप को पाकिस्तान के बाहर कराने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

 

 

आईसीसी कैलेंडर में 2023 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है। हालांकि बीसीसीआई ने कैलेंडर जारी होते ही साफ कर दिया था कि भारतीय टीम खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नहीं माना। दरअसल, पाकिस्तान को बिगड़ी आर्थिक स्थिति संवारने के लिए एशिया कप से ही उम्मीद है।

 

 

 

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का प्रस्ताव भी दिया था। इसके मुताबिक, भारत के मैच बाहर करा दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी पाकिस्तान के बाहर होगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की भी धमकी देता रहा है।

 

 

 

वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर में भारत में होना है। पीसीबी धमकी देता रहा है कि अगर भारत एशिया कप खेलने नहीं आता है, तो वह भी भारत में खेलने नहीं जाएगा। वहीं, पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में अपने मैच बाहर कराने का भी अनुरोध आईसीसी से किया है।

Read Also  मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गीता से जुड़े ब्राह्मण-शूद्र पोस्ट पर मांफी मांगी

 

 

 

वहीं, श्रीलंका हमेशा बीसीसीआई के साथ रहा। आईसीसी भी पाकिस्तान को भारत के बाहर अपने मैच खेलने (विश्व कप में) के लिए सहमत दिखाई नहीं पड़ रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पीसीबी क्या फैसला लेता है।

बीसीसीआई के सचिव और एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि एशिया कप में टीम इंडिया के मैच पाकिस्तान के बजाय दूसरे देश में कराने को लेकर पीसीबी के प्रस्ताव पर भी कोई फैसला नहीं लिया गया। अब अन्य देशों से भी उनके फीडबैक लिए जा रहे हैं। उस फीडबैक के आधार पर ही अगला फैसला लिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *