जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की वारदात के बीच प्रशासन ने कश्मीरी हिंदुओं और डोगरा कर्मचारियों की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत वादी में बनीं कश्मीरी हिंदुओं की ट्रांजिट कालोनियों और अन्य अल्पसंख्यकों ( राज्य में गैर मुस्लिम) की बस्तियों की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा वादी में सभी मंदिरों, गुरुद्वारों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने साफ किया है कि सुरक्षाबल आतंक के खात्मे के समूल नाश में जुट गए हैं और जल्द घाटी में शांति और सौहार्द स्थापित हो जाएगा।
प्रधानमंत्री पैकेज के तहत रोजगार पाने वाले कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों के लिए वादी के कई जिलों में ट्रांजिट कालोनियों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा काफी कश्मीरी हिंदू कर्मचारी और दूसरे राज्यों से आए श्रमिक अन्य कालोनियों में किराये के मकानों में रहते हैं। इस्लामिक कट्टरपंथी लगातार हिंदू कर्मचारियों और दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों को निशाना बना रहे हैं। टारगेट किलिंग की वारदात के बीच घाटी में कार्यरत हिंदू और अन्य कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। काफी कश्मीरी हिंदू कर्मचारी जम्मू जा चुके हैं और हालात सामान्य होने तक जम्मू्र में स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद सुरक्षाबल और प्रशासन ने कश्मीर में कार्यरत हिंदू कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई बड़े कदम उठाए हैं। विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ट्रांजिट कालोनियों में सीआरपीएफ या अन्य केंद्रीय बल के जवानों की टुकड़ी तैनात करने की तैयारी है। सुरक्षा चौकियों में तैनात जवानों की संख्या बढ़ाने के अलावा उन्हें नियमित अंतराल पर स्थानांतरित किया जाएगा।
घाटी में स्थित सभी मंदिरों और गुरुद्वारों के साथ मस्जिदों व जियारतगाहों की सुरक्षा का भी जायजा लिया जा रहा है। केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ धर्मस्थलों के आस-पास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सभी जिला एसएसपी नियमित अंतराल पर अपने-अपने जिलों में कश्मीरी हिदुओं व अन्य की सुरक्षा की समीक्षा कर उसमें आवश्यकता अनुरुप सुधार करेंगे। कश्मीरी हिंदुओं का कहना है कि 32 बरस बाद वे अब अपने गांव में जाकर अकेले नहीं बस सकते, इसलिए घाटी में कहीं एक तय जगह पर कश्मीरी हिंदुओं को बसाया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...