रायपुर, 10 फरवरी 2025 // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल देश की प्रगति को लेकर चिंतित रहते हैं, बल्कि युवाओं से विशेष जुड़ाव भी रखते हैं। उनका प्रयास है कि छात्र आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं का सामना करें और देशहित में अपनी ऊर्जा का सर्वोत्तम उपयोग करें। इसी सोच को साकार करने वाला कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” छात्रों और अभिभावकों को संबल प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की वार्ता सुनी। इसके बाद उन्होंने छात्रों से बातचीत कर परीक्षाओं की तैयारी तनावमुक्त माहौल में करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बीते आठ वर्षों से लगातार परीक्षा के समय छात्रों से संवाद कर उपयोगी सुझाव दे रहे हैं। परीक्षा के समय तनाव महसूस होना स्वाभाविक है, लेकिन यह पहल इस दबाव को कम करने में मददगार साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा छात्रों को छोटे लक्ष्य निर्धारित करने, संतुलित आहार लेने, भरपूर नींद लेने और मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह देते हैं। इस वर्ष उन्होंने “सूर्य स्नान” के महत्व पर भी जोर दिया, जिससे शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति मिलती है। उन्होंने इस कार्यक्रम को छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला बताया और प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की।
छात्र जीवन से जुड़े अनुभव किए साझा
मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन से जुड़े प्रेरक अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई और वे पढ़ाई में हमेशा अच्छे रहे। हालांकि, बचपन में ही पिता के निधन के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी हैंडराइटिंग बहुत अच्छी थी, जिसे शिक्षक अन्य छात्रों के लिए उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते थे।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि यदि तैयारी मजबूत हो, तो किसी भी चुनौती से निपटा जा सकता है। इस दौरान रायपुर की छात्रा युक्तामुखी साहू ने प्रधानमंत्री से हुई अपनी बातचीत का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उनके सवाल का जवाब देते हुए सकारात्मक रहने और छोटी-छोटी खुशियों में आनंद खोजने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश से 20 लाख से अधिक छात्रों ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए आवेदन किया था, जो गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “परीक्षा पे चर्चा” केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली सशक्त पहल है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...