रायपुर, 13 जुलाई 2025/राजधानी रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ (चतुः संप्रदाय), मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज की गौरवशाली परंपराओं की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में इसके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़, प्रभु श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि है, जहां वैष्णव ब्राह्मण समाज ने दानशीलता और सेवा की अनेक मिसालें कायम की हैं। उन्होंने इस समाज को विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में भागीदार बताते हुए आशा जताई कि यह समाज आगे भी राज्य और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की चर्चा करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन कर चुके हैं और वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, विधवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव की वैष्णव ब्राह्मण रियासत की ऐतिहासिक दानशीलता और शिक्षा, रेलवे व उद्योगों के विकास में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने महंत दिग्विजय दास व महंत घासीदास के प्रयासों को प्रेरणास्पद बताया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह समाज सनातन धर्म की ध्वजवाहक रहा है और इस बैठक से संगठनात्मक शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. एल. बैरागी, उपाध्यक्ष लाल जे. के. वैष्णव, राकेश दास वैष्णव, विजय कुमार दास, राघवेंद्र दास वैष्णव, डॉ. सौरभ निर्वाणी, अंजना देवी वैष्णव, रजनीश वैष्णव सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...
By User 6 /
May 13, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...