Google Analytics Meta Pixel पार्किंग मैनेजर पर चाकूबाजी और लूट, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार - Ekhabri.com

पार्किंग मैनेजर पर चाकूबाजी और लूट, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पार्किंग मैनेजर रवि आहूजा पर चाकू से हमला कर 10 से 15 हजार रुपये की नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन समेत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने स्टेशन परिसर में जुलूस निकालकर आरोपियों को पार्किंग के सामने उठक-बैठक करवाई, जिससे अपराधियों में दहशत पैदा हो।

 

 

बता दें कि शनिवार शाम करीब 6.30 बजे रेलवे स्टेशन की पार्किंग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन और उसके दो साथियों, मनीष गजभिए और पप्पू साहू ने पार्किंग मैनेजर रवि आहूजा पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, शेख हुसैन का रवि आहूजा से पान ठेले को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। बहस गाली-गलौज तक पहुंची, और जब रवि ने इसका विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उन पर चाकू, बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। रवि को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपियों ने उनकी जेब से 10 से 15 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और क्राइम ब्रांच की टीमें हरकत में आईं। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। हिस्ट्रीशीटर शेख हुसैन को गोंदवारा इलाके से, जबकि मनीष गजभिए और पप्पू साहू को चुना भट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(2), 296, 3(5), 309(6), और 351(3) के तहत लूट, मारपीट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

शेख हुसैन गंज थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और निगरानी गुंडा है। उसके खिलाफ गंज, आजाद चौक और जीाआरपी थानों में मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीन महीने पहले उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की थी, लेकिन वह वापस लौटकर इस वारदात को अंजाम दे बैठा। अन्य दो आरोपी, मनीष गजभिए और पप्पू साहू, भी अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन परिसर में जुलूस निकाला और तीनों आरोपियों को पार्किंग के सामने उठक-बैठक करवाई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *