Google Analytics Meta Pixel राहुल के लंदन भाषण पर संसद ठप - Ekhabri.com

राहुल के लंदन भाषण पर संसद ठप

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषणों पर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल को लोकतंत्र खतरे में बयान पर घेरा। सत्ता पक्ष जहां “राहुल गांधी माफी मांगो” के नारों के बीच हमलावर रहा, वहीं कांग्रेस ने इसे अदाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया। हंगामे के कारण दोनों सदनों को पहली बार दोपहर दो बजे तक के लिए और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

 

 

 

लोकसभा में सत्तापक्ष की ओर से हमले की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन से इसकी निंदा करने और राहुल गांधी से सदन के भीतर आकर माफी मांगने की मांग उठाई। उधर, राज्यसभा में नेता सदन और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कर दिया कि राहुल के माफी मांगने तक भाजपा यह मुद्दा उठाती रहेगी। ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने सदन के बाहर एक कदम आगे बढ़ते हुए राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह के लिए मुकदमा चलाने की जरूरत बताई। कांग्रेस नेता पर टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोलने का आरोप लगाया।

 

 

 

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजनाथ सिंह ने विदेशी मंच से राहुल गांधी के भारत में लोकतंत्र, संसद व संस्थाओं के बारे में की गई टिप्पणियों को देश की मर्यादा पर गहरा आघात करार दिया। राजनाथ ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसमें हस्तक्षेप के लिए एक सांसद का अमेरिका और यूरोपीय देशों से मांग करना ठीक नहीं है। ध्यान देने की बात है कि रविवार को कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि भारत लोकतंत्र की जननी है और इसमें दुनिया की कोई भी ताकत हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।

Read Also  धमतरी में हाथी ने ग्रामीण को दौड़ाया, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

 

 

 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी के सदन के सदस्य नहीं होने और उनकी अनुपस्थिति में ये मुद्दा उठाए जाने को दो पुराने हवाले देकर गलत बताया। सभापति जगदीप धनखड़ ने इसे देखने का भरोसा दिया। लेकिन हमलावर पीयूष गोयल ने साफ कर दिया कि उन्होंने किसी का नाम लिया ही नहीं और नेता विपक्ष खुद राहुल गांधी का नाम ले रहे हैं। पीयूष गोयल के हमले और राहुल गांधी माफी मांगों के नारों के बीच हंगामा जारी रहा। इस बीच सभापति ने सदन को आपसी सहमति से चलाने और सभी को अपनी-अपनी बात कहने का बराबर मौका देने का भरोसा भी दिया।

 

 

दिग्विजय सिह ने सत्तापक्ष के हंगामे के कारण सदन नहीं चल पाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि 45 सालों के राजनीतिक जीवन में उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है। सामान्यतौर पर सत्तापक्ष सदन को चलाने की कोशिश करता है और विपक्ष अपने मुद्दों को लेकर हंगामा करता है। दोनों सदनों में भाजपा- कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सत्तापक्ष के रूख से साफ है कि राहुल की टिप्पणी के मुद्दे को वह आसानी से नहीं जाने देगा। भारतीय लोकतंत्र समेत संवैधानिक संस्थाओं पर हमले के खिलाफ आगे भी वह राहुल पर हमलावर रहेगा।

 

 

मंत्री बोले-लोकतंत्र का असली हनन तो कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान किया
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में राहुल गांधी का नाम लेकर तो पीयूष गोयल ने राज्यसभा में बिना नाम लिए लोकतंत्र व अन्य संस्थाओं पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला। दोनों नेताओं ने लोकतंत्र के हनन को लेकर कांग्रेस को आईना भी दिखाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का असली हनन तब हुआ था, जब कांग्रेस के कार्यकाल में आपातकाल लगाकर आम लोगों के मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पास अध्यादेश को सार्वजनिक रूप से फाड़कर रद्दी की टोकरी में डालने लायक बताने के दौरान भी लोकतंत्र का हनन हुआ था।

Read Also  Kartik Aaryan पर टूटा दुखों का पहाड़ : एक्टर के मामा-मामी की हुई मौत, हादसे के 3 दिन बाद कार में मिला शव

 

 

 

संप्रग सरकार के दौरान राहुल ने मनमोहन सरकार द्वारा जारी अध्यादेश को सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया था और उसके बाद सरकार को अध्यादेश वापस लेना पड़ा था। गोयल के अनुसार संप्रग सरकार के दौरान पीएम मनमोहन की मजबूरी साफ देखी जा सकती थी, जिसे उन्होंने गठबंधन की सरकार चलाने के लिए भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाने के रूप में स्वीकारा भी था। गोयल ने साफ किया कि भारतीय लोकतंत्र, संसद, मीडिया, न्यायपालिका, चुनाव आयोग और सेना के खिलाफ की गई टिप्पणियों को वापस लेने तक देश उन्हें माफ नहीं करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *