Google Analytics Meta Pixel नाटु-नाटु की धुन पर नाचा आस्कर - Ekhabri.com

नाटु-नाटु की धुन पर नाचा आस्कर

सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार आस्कर को थामने के लिए बढ़ते भारतीय कदमों की थाप सुनने का बहुप्रतीक्षित सपना साकार हो गया है। करीब एक सदी के इतिहास में आस्कर के मंच से पहली बार विजेता के रूप में पूर्णत: भारतीय फिल्मों के नाम का उद्घोष हुआ है। 95वें एकेडमी अवार्ड्स में पैन इंडिया ब्लाकबस्टर “आरआरआर” के नाटु-नाटु (तेलुगु) को बेस्ट ओरिजिनल सांग के लिए और तमिल में बनी “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” को बेस्ट शार्ट डाक्यूमेंट्री के लिए आस्कर मिला है। यह सम्मान भारतीय सिनेमा के साथ-साथ नान-फीचर सेगमेंट के बढ़ते दायरे का प्रमाण है।

 

 

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी “आरआरआर” के नाटु-नाटु को चंद्रबोस ने लिखा और एमएम कीरावाणी ने संगीतबद्ध किया है। 2009 में जय हो को आस्कर मिलने के बाद से यह इस श्रेणी में जीतने वाला पहला गाना है, जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है। आस्कर के इतिहास में अब तक चार बार ही गैर-अंग्रेजी गानों को इस श्रेणी में पुरस्कार मिला है। “ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री” की सह-कलाकारों जेनेल मोने और केट हडसन ने कीरावाणी और चंद्रबोस को पुरस्कार प्रदान किया। नाटु-नाटु को इससे पहले गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड मिल चुका है। नाटु-नाटु के साथ शार्ट डाक्यूमेंट्री श्रेणी में आस्कर जीतने वाली भारत की “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” को कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा ने बनाया है। यह तमिलनाडु में अपने झुंड से बिछड़ गए हाथी के एक बच्चे को पालने वाले दो लोगों की कहानी पर केंद्रित है। यह डाक्यूमेंट्री मनुष्य एवं जीवों के बीच के संबंध को खूबसूरत तरीके से दर्शाती है।

Read Also  आयुष्मान योजना अंतर्गत इन निजी अस्पतालों में करा सकते है अपना इलाज , जारी हुई अस्पतालों की लिस्ट,देखें पूरी सूची

 

 

पिछली कतार से मंच तक का सफर
पुरस्कारों की घोषणा के दौरान आरआरआर के निर्देशक राजामौली अपने परिवार के साथ पिछली कतार में बैठे थे। मंच से नाम की घोषणा होते ही उनका उत्साह देखते बन रहा था। असल में यह दृश्य भारतीय सिनेमा के सफर को भी दर्शाता है। आस्कर में जीत के साथ अब तक वैश्विक परिश्य में आखिरी कतार में रहे भारतीय सिनेमा ने मंच की तरफ बढ़ने का अपना सफर शुरू कर दिया है।

 

 

एशिया के लिए रहा खास दिन
भारत के साथ-साथ पूरे एशिया के लिए इस बार आस्कर खास रहा है। मलेशिया की मिशेल योह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। मिशेल यह सम्मान पाने वाली पहली एशियाई अभिनेत्री हैं। वियतनामी मूल के अमेरिकी के हु क्वान को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।

 

 

किसको क्या मिला?
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: एवरीथिग एवरीव्हेयर आल एट वंस (अमेरिका)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ब्रेंडन फ्रेजर (द व्हेल, अमेरिका)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: मिशेल योह (एवरीथिग एवरीव्हेयर आल एट वंस)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: डेनियल शीनर्ट, डेनियल क्वान (एवरीथिग एवरीव्हेयर आल एट वंस)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: के हु क्वान (एवरीथिग एवरीव्हेयर आल एट वंस)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जेमी ली कर्टिस (एवरीथिग एवरीव्हेयर आल एट वंस)
सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फीचर: नवलनी (कनाडा, रूस के विद्रोही नेता एलेक्स नवलनी पर केंद्रित)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *