कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “पटेल समाज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक है। समाज की वास्तविक ताकत खेती-किसानी और संगठन की एकता में निहित है।” वे पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में आयोजित पटेल (मरार) समाज जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 150 विद्यार्थियों, पिछले एक वर्ष में शासकीय सेवा में चयनित 15 अधिकारियों-कर्मचारियों और 53 जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समाज की मांगों को स्वीकार करते हुए उन्होंने ग्राम समनापुर में 50 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण और ग्राम जोराताल चौक पर माँ शाकंभरी देवी का भव्य चौक विकसित करने की घोषणा की। शर्मा ने कहा कि सरकार समाज की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और संगठन ही किसी भी समाज की प्रगति का मजबूत आधार हैं। शर्मा ने पटेल समाज से परंपरा और संस्कृति को संजोते हुए युवाओं को शिक्षा, राजनीति, खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष विजय पाटिल, जिला पंचायत सभापति सुमित्रा विजय पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। समारोह के बाद समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...