Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में कोरिया को दूसरी रैंक कोविड हॉस्पिटल की सुविधाओं से मरीज संतुष्ट - Ekhabri.com

प्रदेश में कोरिया को दूसरी रैंक कोविड हॉस्पिटल की सुविधाओं से मरीज संतुष्ट


कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं जिले की जनता को बधाई की प्रेषित


रायपुर। कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर के सतत मार्गदर्शन में कोरिया जिले ने 104 दृ कोविड पेंशेंट फीडबैक रिपोर्ट में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के आधार पर पूरे प्रदेश में दूसरा रैंक हासिल किया है। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के मध्य संस्थावार की गई इस रैंकिग में कोरिया जिले के कंचनपुर स्थित कोविड केयर हॉस्पिटल को 81.57% सकारात्मक फीडबैक के साथ पूरे प्रदेश में दूसरा रैंक मिला है। कलेक्टर श्री राठौर ने इस अवसर पर कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा एवं उनकी स्वास्थ्य टीम की कर्मठता का परिणाम है कि जिले को यह उपलब्धि मिली है।


टॉप पांच में यह जिले
  संस्थावार हुई इस रैंकिंग में टॉप 5 में दुर्गकोंदुल कांकेर प्रथम, कोविड केयर हॉस्पिटल कोरिया दूसरे, एमसीएच सुकमा तीसरे, एम्स रायपुर चौथे तथा सेक 9 हॉस्पिटल दुर्ग पांचवे स्थान पर है। फीडबैक सर्वे प्रश्नावली के आधार पर रैंकिंग तय की गई है। 104 हेल्पलाइन नंबर के जरिये किये गये इस टेलीफोनिक फीडबैक सर्वे में कोरोना से बचाव एवं इलाज के संबंध में जिले के कोविड अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा एवं चिकित्सा को शामिल किया गया है। साथ ही भोजन एवं पेयजल आपूर्ति, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा सैनिटाइजेशन का कार्य शामिल हैं।


यह पूरे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि:कलेक्टर
       कलेक्टर राठौर ने इस उपलब्धि पर जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं समस्त जनता को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। कंचनपुर स्थित कोविड हॉस्पिटल में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कोरोना का सफल इलाज किया जा रहा है। जिले में ट्रु नॉट लैब के होने से शीघ्र टेस्टिंग भी संभव हुई है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता एवं अथक मेहनत का ही परिणाम है। कोविड हॉस्पिटल की सुविधाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सर्वे में शामिल होने वाले नागरिकों को भी सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। 

Read Also  LIVE:निर्मला सीतारमण की चौथी किस्त आत्मनिर्भर भारत अभियान से भारतीय उत्पादों को विश्वस्तरीय बनाना


सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी
इस उपलब्धि पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर श्री राठौर के मार्गदर्शन में जिले को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्राप्त दिशा-निदेर्शों के अनुसार कोरिया जिले में कोविड हास्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार निरंतर चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। साथ ही होम आइसोलेशन की सुविधा भी मरीजों को दी जा रही है। अस्पताल में आईसीयू, वेंटिलेटर, आॅक्सीजन सपोर्ट वाले बेड भी उपलब्ध हैं। साथ ही जिले में मोबइल मेडिकल यूनिट भी कोरोना जांच हेतु संचालित की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *